{"_id":"585992fe4f1c1b774fe3a4b6","slug":"after-the-defeat-congress-president-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, ब्लाक प्रधान ने भी छोड़ा पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, ब्लाक प्रधान ने भी छोड़ा पद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छाबड़ा ने कहा कि वे इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। इस कारण वे चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस मनीमाजरा के प्रधान महीपाल शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को इस्तीफा सौंपा है। महीपाल शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 25 और 26 में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
मनीमाजरा में वार्ड नंबर 24, 25 और 26 की सीटों पर पिछले 10 साल से कांग्रेस हारती चली आ रही है। तीनों सीटों पर तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। आंकड़ों के हिसाब से मनीमाजरा की तीनों सीटों से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अपना जनाधार खत्म कर चुकी है। पिछली बार 2011 में हालांकि वार्ड नंबर 25 के आजाद उम्मीदवार गुरचरण दास काला ने जीत हासिल की थी, लेकिन काला भी भाजपा की टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे थे। इससे पहले 2006 में गुरचरण दास काला भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था।