फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the announcement of the organization, Akali Dal called a meeting of the core committee tomorrow

Chandigarh News: संगठन के एलान के बाद अकाली दल ने कल बुलाई कोर कमेटी की बैठक

Sat, 28 Jun 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
After the announcement of the organization, Akali Dal called a meeting of the core committee tomorrow
-आगे पार्टी के विस्तार व चुनाव के लिए बनाई जाएगी रणनीति
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संगठन के एलान व कोर कमेटी गठित करने के बाद उसकी पहली बैठक 30 जून को बुला ली है। बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर फैसला लिया जाएगा, ताकि वर्ष 2027 के लिए पार्टी को दोबारा मजबूत किया जा सके। साथ ही आगे होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति और उपचुनाव के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि नव नियुक्त पहली कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। साथ ही पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। शिअद का प्रदर्शन पिछले कुछ चुनावों से कुछ ठीक नहीं रहा है। यही कारण है कि पार्टी 2027 से पहले हर हालत में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहती है। अकाली दल पंथक मुद्दों को अधिक जोर दे रहा है। वर्ष 2022 के बाद लगातार शिअद का प्रदर्शन गिर रहा है। लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जबकि इससे पहले चार सीटों पर हुए उपचुनाव से शिअद ने किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed