फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After taking advance of Rs 48 lakh, sold the plot to someone else, now the amount will have to be returned

Chandigarh News: 48 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद दूसरे को बेच दिया प्लॉट, अब लौटानी होगी रकम

Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
After taking advance of Rs 48 lakh, sold the plot to someone else, now the amount will have to be returned
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने 48 लाख रुपये एडवांस के रूप में लेने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को जमीन बेचने के मामले पर सुनवाई करते हुए बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड को सेवा में कोताही बरतने का आरोपी करार दिया है। इसके साथ बाजवा डेवलपर्स को शिकायतकर्ता को हर्जाना के रूप में 48 लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर- 35 निवासी इंदरबीर सिंह ने जिला उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड से सेक्टर-124 के सनी एन्क्लेव में एक आवासीय विला देखा, जिसकी कीमत करीब 56 लाख रुपये थी। शिकायतकर्ता ने 48 लाख रुपये की राशि का भुगतान कर विला का समझौता किया गया। बाकी की आठ लाख की राशि का भुगतान दोनों पक्षों की सहमति के पंजीकृत विक्रय पत्र देने के समय के लिए किया गया था। शिकायतकर्ता तय समय में पैसों को भुगतान नहीं कर सका, जिसके चलते बाजवा डेवलपर्स ने यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को दे दी। इसके साथ शिकायतकर्ता को ग्लोबल सिटी में स्थित दो प्लॉट देने की बात कहीं। दोनों प्लॉट की कीमत 19.46 लाख रुपये थी। बाकी की शेष राशि 28 लाख रुपये लौटाने की बात कहीं। मामले पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड को शिकायतकर्ता को 48 लाख रुपये लौटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed