फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after stop to eve teasing girls say thanks punjab police

पुलिस के इस कदम को लेकर खुलकर बोलीं छात्राएं, जानिए कौन है इनका साथी

Fri, 24 Mar 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
after stop to eve teasing girls say thanks punjab police
लेडीज पुलिस की तैनाती
सड़क छाप मनचलों से परेशान हो चुकी छात्राएं बिना खौफ के सड़क पर चल पा रहीं हैं। अकेले चलने की बात पर उनके भीतर जो डर पैदा हो गया था, वो अब खत्म हो गया है। छात्राएं इसके लिए शुक्रिया अदा कर रही हैं। पठानकोट के गर्ल्स कालेज और स्कूलों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगी है। लेडीज पेट्रोलिंग टीमों की गश्त और कालेजों और स्कूल के बाहर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद से युवतियों से छेड़छाड़ करने के मामले थम गए हैं। 
विज्ञापन


अब गर्ल्स कॉलेज और स्कूलों के बाहर युवक कम मंडराते नजर आते हैं। इस मौके पर छात्राओं का कहना है कि पंजाब पुलिस गर्ल्स कॉलेज के बाहर लेडीज पुलिस तैनात किए जाने के बाद वह सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। कोई दिक्कत वह बेझिझक लेडीज पुलिस से शेयर कर सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार कई महिला विद्यालय और स्कूलों के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं। 
विज्ञापन

 

यहां पर तैनात है महिला पुलिस

after stop to eve teasing girls say thanks punjab police
कॉलेज के बाहर भी महिला पुलिस - फोटो : amar ujala
इसका ध्यान रखते हुए जिला पुलिस ने आर्य गर्ल्स कॉलेज, रमा चोपड़ा कॉलेज, आर्य गर्ल्स स्कूल, एवलन गर्ल्स स्कूल, वुमेन आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों के बाहर या रास्ते में लेडीज पुलिस को तैनात किया है। कुछ समय पहले जिला पुलिस ने लेडीज पुलिस की तीन नईं पीसीआर पेट्रोल टीमें तैनात की हैं। 

इससे पहले जिले में लेडीज पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग नहीं की जाती थी। तीनों पीसीआर टीमों में दो-दो महिला पुलिस कर्मी स्कूटी पर सवार होकर जिले में गश्त लगाती देखीं जा सकती हैं। आर्य कॉलेज की छात्रा तनवी और शिल्पा ने कहा कि पंजाब पुलिस के इस कदम से वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। कॉलेज के बाहर घूमने वाले शरारती तत्व पुलिस के डर से नजर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस होने के कारण वह बेझिझक शिकायत कर सकतीं हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस को इस कदम के लिए धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed