{"_id":"5d2d4ea38ebc3e6d13239ebf","slug":"after-resign-navjot-sidhu-went-on-unknown-place-nobody-lnows-where-is-he","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अज्ञातवास पर चले गए नवजोत सिद्धू, घर पर भी पसरा सन्नाटा, कहां और कब गए नहीं जानता कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञातवास पर चले गए नवजोत सिद्धू, घर पर भी पसरा सन्नाटा, कहां और कब गए नहीं जानता कोई
Tue, 16 Jul 2019 09:46 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू एक बार फिर अज्ञातवास पर चले गए हैं। उनके घर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और वे कब गए कहां गए, इस बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। श्री राम तीर्थ चौक के नजदीक स्थित हौली सिटी कालोनी स्थित अपने घर के प्रवेश द्वार के दाएं व बाएं तरफ सफेद रंग के शेरों की दो बड़ी मूर्तियां स्थापित करके सिद्धू ने अपने व्यक्तित्व का संदेश दिया था।
अब वही नवजोत सिद्धू इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर अज्ञातवास में चले गए हैं। शेरों की मूर्तियां उसी तरह खामोश खड़ी नजर आती हैं, जैसे इस पूरे प्रकरण के दौरान सिद्धू ने चुप्पी साधी हुई है। रविवार को पूरा दिन सिद्धू ध्यान लगाकर बैठे रहे। बीच में उन्होंने अपने घर में ही बने शिवाला में बैठ कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पत्नी डॉ. नवजोत सिद्धू व कुछ अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ विचार-विमर्श किया।

सिद्धू देर रात घर से रवाना भी हो गए। रविवार को उनके निवास स्थान पर उनकी सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवान व उनकी कई गाड़ियां खड़ी थीं। सोमवार सुबह उनके बंद पड़े घर में सुरक्षा कर्मियों की एक मात्र गाड़ी खड़ी थी। इस गाड़ी से कुछ ही दूरी पर डॉ. सिद्धू की गाड़ी दिखाई दे रही थी। सिद्धू अपने साथ सुरक्षा कर्मचारियों को भी साथ ले गए हैं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
सिद्धू के निवास स्थान की तरफ तीन और सड़कें हैं। इन तीनों सड़कों की तरफ लगे प्रवेश और निकासी के गेट बंद थे। कोई कोठी के भीतर है या नही, इसकी जानकारी नहीं है। कालोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों से सिद्धू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की उनकी ड्यूटी सुबह शुरू हुई है। रात को कालोनी में कौन आया, कौन गया, इसकी जानकारी रात की शिफ्ट के सुरक्षा कर्मचारी ही दे सकते है।
घर में चल रहा दफ्तर बंद
पिछले छह वर्षों से नवजोत सिद्धू ने अपने निवास स्थान पर एक दफ्तर बनाया हुआ था। इस दफ्तर को डॉ. नवजोत कौर संचालित करती थी। डॉ. नवजोत कौर ने दफ्तर का कार्य चलाने के लिए एक इंचार्ज संजीव रावत व कुछ अन्य कर्मचारी भी रखे हुए थे। सोमवार को यह दफ्तर भी बंद रहा। दफ्तर इंचार्ज संजीव रावत व उनके सहयोगियों को सोमवार सुबह दफ्तर न आने के संदेश भेज दिए गए थे।