फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After rape, the girl was forced to abort, her condition worsened

Chandigarh News: दुष्कर्म के बाद युवती का गर्भपात कराया, बिगड़ी हालत

Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
After rape, the girl was forced to abort, her condition worsened
चंडीगढ़। अमृतसर के ग्रामीण थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एसआई पर आरोप है कि उसने पंजाब की रहने वाली एक युवती से पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई तो निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवाया। गर्भपात ठीक से न होने के कारण युवती के पेट में संक्रमण फैल गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अब उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अधिवक्ता की ओर से दी गई शिकायत पर एसआई गगनदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप के मुताबिक, एसआई गगनदीप ने वर्ष 2022 में सोशल मीडिया पर युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पहले पीड़िता रिक्वेस्ट रिजेक्ट करती रही लेकिन बाद में रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। गगनदीप शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात पीड़िता से छिपाए रखी। दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया। जून 2023 में एसआई युवती को चंडीगढ़ सेक्टर-52 के पास कजहेड़ी गांव के एक होटल में कई बार ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। करीब दो महीने पहले युवती गर्भवती हो गई तो उसने यह बात एसआई को बताई। आरोपी एसआई उसे जिला गुरदासपुर (पंजाब) के बटाला में निजी अस्पताल में लेकर गया और उसका गर्भपात करवा दिया। गर्भपात ठीक से नहीं होने के कारण पीड़िता के पेट में संक्रमण फैल गया, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। उधर, एसआई की पत्नी को भी इस बारे में पता चल गया जिसके चलते यह मामला तूल पकड़ गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच लाखों रुपयों का लेनदेन भी हुआ।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज करने में हुई देरी : पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में लाया गया, जहां वह वह एक महीने से उपचाराधीन है। पीजीआई से रुक्का मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए कई बार गई लेकिन अनफिट होने के कारण पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब पीड़िता के अधिवक्ता ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत भेजी जिसे वेरीफाई करने के बाद पुलिस ने आरोपी एसआई गगनदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद यूटी पुलिस ने एसआई गगनदीप सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए केस की सूचना पंजाब पुलिस को भी दी। हालांकि, अभी आरोपी गगनदीप सिंह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed