फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After Ludhiana Another incident of Quran desecration reported in Mansa

लुधियाना के बाद अब सुनाम में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, इलाके में तनाव

Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम(संगरूर)
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम(संगरूर) Updated Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
After Ludhiana Another incident of Quran desecration reported in Mansa
बेअदबी की घटना की जानकारी देते डीआईडी सिद्धू। - फोटो : Amar ujala
पंजाब में पवित्र ग्रंथों की बेदअबी की घटनाएं रूकने का नाम ही नही ले रही है। मलेरकोटला, लुधियाना और अब संगरूर में हुए पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ की बेअदबी से पूरे इलाके के मुस्लिम भाई-चारे में रोश का माहौल है। 
विज्ञापन


शरारती तत्वों की ओर से पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ के पन्ने फाड़कर बेअदबी करने की घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू समेत एसएसपी प्रीतपाल सिंह थिंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


आजादी दिवस पर हुई इस घटना की सभी सियासी दलों ने निंदा की है। मस्जिद के इमाम मुहम्मद मुस्तफा ने कहा कि 15 अगस्त की सुबह उसकी 13 साल की बेटी जब नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी तो मस्जिद परिसर में पवित्र ग्रंथ के पन्ने फटी हुई हालत में देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत कुरान शरीफ वाले स्थान पर जाकर देखा कि वहां के पवित्र ग्रंथ गायब है और आसपास उसके पन्ने फाड़कर फेंके हुए थे। इसकी सूचना मस्जिद कमेटी को देने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस की मौजूदगी में कुरान शरीफ को सपुर्दे खाक किया गया। घटनास्थल पर डीआईजी सिद्धू, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।


डीआईजी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते कहा कि पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के पूर्व सरपंच हाकम सिंह, कांग्रेस के नेता अजैब सिंह, आप के प्रिंसिपल गुरदेव सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed