फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Jammu terror attacks, suspects identified mobile app

Chandigarh News: जम्मू आतंकी हमलों के बाद संदिग्धों की मोबाइल एप से हो रही शिनाख्त

Thu, 18 Jul 2024 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
After Jammu terror attacks, suspects identified mobile app
फोटो
विज्ञापन

---
-पुलिस विलेज डिफेंस कमेटियों से बना रही तालमेल
-आपराधिक घटनाओं को रोकने लिए सीमावर्ती नाकों पर चौकसी

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जम्मू आतंकी हमलों के बाद संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जिला पुलिस अब विलेज डिफेंस टीमों का सहयोग मांग रही है। संदिग्धों की मोबाइल एप से शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने बमियाल, नरोट जैमल सिंह, नंगलभूर समेत 50 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में विलेज डिफेंस टीम के सदस्यों से बैठक की है। मीटिंगों में जिले के तीनों हलकों के डीएसपी और भारी पुलिस कमेटी के सदस्यों को अलर्ट करते हुए कह रहे हैं कि पठानकोट अति संवेदनशील जिला है और इसके एक तरफ यहां भारत-पाक सीमा और दूसरी तरफ जेएंडके बाॅर्डर लगता है। जिले के नंगलभूर गांव की सीमा हिमाचल प्रदेश से लगती है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से कमेटी के सदस्य अलर्ट रहें। अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या फिर संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी जाए। पुलिस विलेज डिफेंस कमेटी सदस्यों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करेगी। पुलिस अधिकारियों ने विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए जेएंडके, हिमाचल और अन्य क्षेत्रों से आने वाले संदिग्ध लोगों की मोबाइल एप के जरिए शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed