फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After IAS and IPS, now there will be large scale transfers of HCS and HPS officers

Chandigarh News: आईएएस और आईपीएस के बाद अब एचसीएस और एचपीएस अधिकारियों के होंगे बड़े स्तर पर तबादले

Sat, 09 Nov 2024 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
After IAS and IPS, now there will be large scale transfers of HCS and HPS officers
-मुख्यमंत्री कार्यालय तैयार कर रहा सूची, मंत्री और विधायक भी दे रहे चहेते अधिकारियों के नाम
विज्ञापन

-लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ काम करने वालों को लगाया जाएगा खुड्डेलाइन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) और एचपीएस (हरियाणा पुलिस सर्विस) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय इसको लेकर तबादला सूची तैयार कर रहा है। वहीं, मंत्री और विधायक अपने चहेते अधिकारियों को अच्छे स्टेशन पर लगाने को लेकर सिफारिश भी कर रहे हैं। खुद अधिकारी भी मलाईदार पद के लिए लाॅबिंग कर रहे हैं। संभावना है कि आगामी एक-दो दिनों में तबादला सूची जारी की जाएगी।
सूत्रों का दावा है लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों को भी इस तबादला सूची में शामिल किया जाएगा। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे अधिकारियों को साइडलाइन किया जाएगा। ऐसे संभावित अधिकारी चंडीगढ़ और दिल्ली में अपने आकाओं के यहां हाजिरी भी बजा रहे हैं। सीएमओ के अधिकारी इस सप्ताह से एक-एक करके अधिकारियों की सूची तैयार कर रहे हैं। संभावना है कि शुरुआत में 25 से 30 स्थानों के एसडीएम बदले जाएंगे। इसी प्रकार, पुलिस विभाग की बात करें तो हाल ही में सरकार ने 23 इंस्पेक्टर को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया है। ऐसे में इनको भी नए स्टेशनों पर नियुक्ति दी जानी है। वहीं, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात डीएसपी को बदलकर दूसरे स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान सचिव का नहीं हो पाया है फैसला
अभी तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के नाम पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। पूर्व प्रधान सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर केंद्र में जा चुके हैं। इसके बाद यह पद खाली है। इसके लिए आईएएस विजयेंद्र कुमार के साथ-साथ अनिल मलिक और अनुराग रस्तोगी के नाम चर्चा में हैं। दूसरी ओर, अभी तक सीएमओ में ओएसडी की भी तैनाती नहीं हुई है। पिछली सरकार में ओएसडी रहे भी दोबारा से नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed