फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after hooda birendra singh targets on sonia

चौ. बीरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला

Tue, 02 Sep 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Sep 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
after hooda birendra singh targets on sonia

भाजपा में शामिल होने के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह आक्रामक तेवर में दिखे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी कठघरे में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि हुड्डा के भेदभाव पूर्ण शासन के कारण ही विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा, जबकि सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस हाईकमान पिछले पांच-छह साल से एक चौकड़ी से घिरी है और इसी कारण लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन


हालांकि, चौधरी ने सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। चौधरी मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा को भी रोक नहीं पाए। हालांकि, वे कहते रहे कि भाजपा चुनाव में संभवत: मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उन्होंने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री बनने की इच्छा उनके मन में भी है। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार चंडीगढ़ आए बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है कि हरियाणा में भी नरेंद्र मोदी का जादू चलेगा।

हरियाणा में कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस

after hooda birendra singh targets on sonia

चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होगा और पहली बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। चौधरी ने मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि हुड्डा की वजह से ही वे केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए।

चौधरी ने दावा किया कि पिछले साल जून में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फोन करके उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की जानकारी दी थी। इसके बाद कैबिनेट सचिव का भी पत्र मिला था, लेकिन ऐन मौकेपर हुड्डा के दबाव में उन्हें मंत्री बनने से रोक दिया गया। चर्चा थी कि उन्हें रेलमंत्री बनाया जा रहा था।

चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस बनकर रह गई है। पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता हांसिए पर पहुंच गए हैं। वहीं, राज्य में विकास सिर्फ चंद जिलों तक ही सीमित होकर रह गया। इसके चलते राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने पिछले पांच वर्षों में हरियाणा को लैंड मार्केट में तब्दील कर दिया है।

'जाटों को हक मिलना चाहिए'

after hooda birendra singh targets on sonia

उन्होंने बताया कि जिस तरह से राजस्थान का नागौर देश के उन्नत बैलों और हरियाणा का झज्जर अच्छे नस्ल के गधों के मेले के लिए जाना जाता है, उसी तरह से अब गुड़गांव ने जमीन के मेले के रूप में पहचान बनाई है।

पिछले नौ सालों में मुख्यमंत्री ने राज्य की लगभग 65 हजार एकड़ उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण कर उसमें 35 हजार एकड़ जमीन को बेच दिया है। जमीन के मामले में राबर्ट वाड्रा से संबंधित सवाल को चौधरी ने बड़ी चालाकी से टालते हुए कहा सिर्फ वाड्रा ही क्यूं रिलायंस ने भी यहां जमीन खरीद रखी है।

एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 24 फीसदी जाट हैं और उन्हें हक मिलना चाहिए। सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करने संबंधी हरियाणा जनचेतना पार्टी के नेता विनोद शर्मा के सुझाव को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा कि यह तब तक संभव नहीं है जब तक गांव और शहरों में स्कूली शिक्षा का स्तर एक समान नहीं हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed