फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after haryana and maharashtra bjp target punjab election

एक और राज्य में भाजपा 'एकला चलो' की राह पर

Sun, 28 Dec 2014 12:04 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
after haryana and maharashtra bjp target punjab election

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिअद के नेताओं की परस्पर विरोधी बयानबाजी से शुरू हुआ तल्खी का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद और तूल पकड़ गया। ड्रग्स और आतंकवाद के मुद्दे पर अब शिअद-भाजपा गठबंधन में टकराव खुलकर सामने आ गया है।

विज्ञापन


इन मुद्दों पर दोनों दलों के नेताओं के बयान लगातार बढ़ रही तल्खी का साफ संकेत दे रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों अलग राह पर बढ़ते दिखाई देने लगे हैं। ऐसी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि शिअद व भाजपा 2017 में विधानसभा चुनाव में अलग-अलग उतर सकती हैं। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा इससे लगातार इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम बोले, पंजाब में नशे का प्रसार

after haryana and maharashtra bjp target punjab election

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान पंजाब भर में नशों के प्रसार का जिक्र किया था। पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने अगले ही दिन प्रदेश में नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा कर दी। यह जनवरी 2015 से शुरू होगा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे।

सीएम बोले, भाजपा शासित राज्य जिम्मेदार
भाजपा की इस बयानबाजी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में नशे का उत्पादन नहीं होता। यह या तो भाजपा शासित प्रदेशों मध्य प्रदेश और राजस्थान से आता है या फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से इसकी तस्करी होती है।

इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा शासित इन दोनों राज्यों में नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाएं और अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी रोकने के लिए केंद्र के नियंत्रण वाली बीएसएफ को विशेष निर्देश जारी करें। उनकी इस बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है।

आतंकवाद पर तल्खी

after haryana and maharashtra bjp target punjab election

आतंकवाद के मुद्दे पर विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों पक्षों के बीच तल्ख बयानबाजी भी अलगाव के संकेत दे रही है। 24 दिसंबर को समाप्त पंजाब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से अपने अतीत की बात उठाए जाने पर भाजपा से संबद्ध कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने ऐतराज जताया और कहा कि उस काले दौर की बात न की जाए। भाजपा पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ है।

उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री मदन मोहन मित्तल ने भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। इन दोनों ही मसलों पर भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है। मित्तल के अनुसार भाजपा इनके खिलाफ आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

कोट्स
-----
‘भाजपा के साथ अकाली दल का रिश्ता बहुत पुराना है। यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा। यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक जोड़ है।’
-प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री पंजाब

‘गठबंधन कायम है। कुछ मुद्दों पर समय-समय पर पैदा होने वाली असहमति आपसी बातचीत से हल भी हो जाती है। शिअद-भाजपा के अलग होने वाली कोई बात नहीं है।’
-कमल शर्मा, अध्यक्ष पंजाब भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed