फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After drinking alcohol, the youth was murdered with glass and stones and his body was thrown in Rao.

Chandigarh News: शराब पीने के बाद युवक की कांच-पत्थर से हत्या कर राव में फेंका था शव

Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, the youth was murdered with glass and stones and his body was thrown in Rao.
दोस्त बने दुश्मन : दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, बच गया तो फिर पत्थर से वार किए
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी फिर बैठकर पीते रहे शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। धनास गांव के पुल के पास पटियाला की राव चो में मिले युवक के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बंटी और सूरज उर्फ कांचा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने शराब पीने के बाद 25 वर्षीय दोस्त आकाश की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के बाद चारों आरोपियों ने शव को पटियाला की राव में फेंक दिया और फिर पार्क में बैठकर दोबारा शराब पी।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी धनास के रहने वाले हैं। एक कच्ची कॉलोनी, दो धनास गांव और एक आंबेडकर कॉलोनी से हैं। बुधवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों चुन्नी लाल और आर्यन उर्फ नोनी की तलाश में जुटी है। आरोपी सूरज उर्फ कांचा हाल ही में जेल से तीन महीने बाद बाहर आया था। वह पहले भी धनास में चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आकाश 15 अक्टूबर की रात से लापता था और परिजनों ने 18 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 अक्टूबर को पटियाला की राव में उसका शव मिला।
विज्ञापन




परिजनों ने बंटी और अन्य पर जताया था शक
सारंगपुर थाना पुलिस ने मृतक की बहन नेहा (28) की शिकायत पर बंटी समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार मृतक का मोबाइल चुन्नी लाल के पास है। पुलिस जांच कर रही है कि हत्या की वजह क्या थी। यह भी पूछताछ की जा रही है कि क्या आपसी रंजिश या लूट का इरादा तो नहीं था। नेहा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई वेल्डर का काम करता था और अक्सर दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद देर रात घर लौटता था। आखिरी बार उसे धनास के पार्क के पास बंटी और अन्य तीन लड़कों के साथ देखा गया था। उसका कहना है कि भाई पूरी तरह स्वस्थ था। एक व्यक्ति उसे काबू नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
पहले हमले में बच गया तो दोबारा फिर किए वार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 15 अक्टूबर को काम से लौटने के बाद आकाश अपने साथियों से मिला। चारों आरोपी पहले से शराब पी रहे थे। सभी ने मिलकर अलग-अलग जगहों पर कई बार शराब पी और फिर पटियाला की राव किनारे पहुंचे। चारों आरोपी नशे में धुत थे। रात को अचानक उन्हें आकाश मिल गया। वहीं किसी बात पर आकाश की बंटी और चुन्नी लाल से बहस हो गई।
झगड़े के दौरान आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर और गले पर वार किए जिससे वह बेहोश हो गया। सूरज शराब लेने ठेके पर गया। लौटने पर उसने आकाश को तड़पते देखा। तब बंटी और चुन्नी लाल ने दोबारा पत्थर और कांच से वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में चारों ने शव को उलटा कर पाटियाला की राव में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने राव किनारे जो कुछ भी मिला उसी से आकाश पर ताबड़तोड़ वार किए।


शादी की तैयारी चल रही थी

मृतक के परिवार वाले आकाश की शादी की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में वे सेक्टर-25 में एक लड़की देखकर आए थे। दीपावली के बाद लड़की का परिवार आकाश को देखने आने वाला था। पहले पुलिस ने हत्या के पीछे इस एंगल से जांच शुरू की थी लेकिन बाद में सूचना मिली कि वारदात में चार दोस्तों का हाथ है। इसके बाद सूरज और बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed