फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after death innocent did not get grave

ओह! मौत के बाद भी मासूम को नसीब नहीं हो रही कब्र

Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
after death innocent did not get grave

पंजाब के पटियाला के गांव अबलोवाल में बीते दिनों हाइटेंशन तार की चपेट में आई 12 साल की सानिया को मौत के बाद कब्र भी नसीब नहीं हो रही है।

विज्ञापन


सानिया इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गई थी, जिसकी उपचार के दौरान सोमवार को पीजीआई, चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को दफनाने के लिए गांव में कब्र खोद ली, लेकिन पीजीआई ने बॉडी वारिसों के हवाले नहीं की।
विज्ञापन


गांव अबलोवाल के जिस एरिया में यह हादसा हुआ, वहां के पार्षद गुरविंदर धीमान ने माना कि परिवार वालों ने सानिया के लिए गांव के कब्रिस्तान में कब्र भी खोद दी है, लेकिन बॉडी न मिलने से दिक्कत हुई है। कल वह खुद जाकर मामले को सुलझाएंगे। हाईटेंशन तार की चपेट में सात लोग आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए थे

after death innocent did not get grave

अबलोवाल में 10 अप्रैल को सानिया (12) और उसके पिता गुलाम सबीर खान समेत कुल सात लोग उस समय हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए थे, जब गुलाम सबीर खान के नए घर में बिजली का मीटर लग रहा था। इस हादसे में सभी लोग बुरी तरह से झुलस गए थे।

सभी को राजिंदरा अस्पताल लाया गया। जहां से सानिया और उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जांच अधिकारी सिविल लाइन थाने के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि परिवार वाले सानिया को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में ले गए थे। वहां से 13 अप्रैल को सानिया को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है नियम
पीजीआई का नियम है कि बिना एमएलआर के वहां के डॉक्टर पोस्टमार्टम नहीं करते हैं। 32 अस्पताल से पीजीआई ले जाते समय सानिया के परिवार वालों ने एमएलआर नहीं ली थी। इसलिए पीजीआई के डॉक्टर सानिया की बॉडी उसके परिवार वालों को नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed