फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after allegation on kejriwal, AAP member resignation from party

'केजरीवाल ने शराब माफिया को सौंपी हरियाणा की कमान'

Fri, 08 May 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Fri, 08 May 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
after allegation on kejriwal, AAP member resignation from party

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि स्वराज के उद्देश्य से बनी पार्टी अरविंद केजरीवाल की निजी पार्टी बनकर रह गई है।

विज्ञापन


आए दिन केजरीवाल अपने निर्णय थोप रहे हैं। राष्ट्रीय परिषद या फिर राज्य कार्यकारिणी बैठकों में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब शराब माफिया से जुड़े दिल्ली के विधायक नरेश बाल्याण को हरियाणा का प्रभार दिया गया है, जो पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ है।
विज्ञापन


यह लगाया आरोप
ई-मेल के जरिए भेजे अपने इस्तीफे में प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा है कि मुझे महसूस हो रहा है कि जिन उद्देश्यों और मुद्दों को लेकर अन्ना आन्दोलन हुआ और आम आदमी पार्टी बनी उन्हीं को देखते हुए पार्टी में शामिल हुए थे। उन सब सपनों व मुद्दों से पार्टी और हमारे साथी भटक चुके हैं और वो भी दृसरे पार्टियों जैसे हो गए है, इसलिए अब मेरा पार्टी में विश्वास नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध का जला, छाछ को फूंक मार-मार पीता है
प्रहलाद सिंह भारुखेड़ा ने कहा कि वे हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव ने कई बार उसे आमंत्रित किया है, लेकिन वे नहीं गए। चूंकि दूध का जला, छाछ को भी फूंक मार-मार पीता है। मैंने हमेशा किसानों के लिए काम किया है, आगे भी करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed