{"_id":"6074b3068ebc3e8d3071b82b","slug":"after-all-why-spill-the-pain-of-pu-engineering-students-know-chandigarh-news-pkl410175780","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों छलका पीयू इंजीनियरिंग के छात्रों का दर्द.. जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों छलका पीयू इंजीनियरिंग के छात्रों का दर्द.. जानिए
विज्ञापन
चंडीगढ़। हम मेकैनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। पिछले एक साल से प्रयोगशाला में नहीं गए। आप ही बताइए बिना प्रयोगशाला में गए हम कैसे पढ़ाई कर सकते हैं। पिछले साल तो कोरोना के चलते हमारा एक साल खराब हो गया, लेकिन इस साल भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। बिना मशीनों पर काम किए हम अगले वर्ष नौकरी के इंटरव्यू में कैसे पास होंगे। ऑनलाइन वीडियो देखकर किताब पढ़ने से तथ्य हमारे समझ में नहीं आ रहे हैं। यह दर्द बयां किया पीयू कैंपस छात्रों के लिए खोलने को लेकर हड़ताल पर बैठे छात्रों ने। उन्होंने पीयू से आग्रह किया कि कम से कम प्रैक्टिकल पर निर्भर रहने वाले छात्रों के लिए तो कैंपस खोल दिया जाए। इसी के साथ ही पीयू खोलने को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई। विद्यार्थी वीसी दफ्तर के बाहर दिन रात धरना लगाकर बैठे हैं। प्रत्येक दिन एक विद्यार्थी धरने पर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठता है। विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी मांग है कि चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सिटी को खोला जाए।
बता दें पंजाब यूनिवर्सिटी के विभाग विद्यार्थियों के लिए पिछले एक वर्ष से बंद हैं। पिछले दो महीनों से विभिन्न छात्र संगठन विभागों को खोलने की मांग कर रहे हैं। एनएसयूआई सदस्य मनप्रीत सिंह ने बताया कि सीनेट-सिंडिकेट न होने के कारण विद्यार्थियों की कोई भी मांग हल नहीं हो रही है। अब जल्द से जल्द सीनेट चुनाव करवाकर इसका हल निकालना चाहिए। विद्यार्थियों की मांगों को न सुना जा रहा और न ही पीयू प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों को कोई स्पष्ट जवाब दिया जाता है।जनवरी में जब हालात सामान्य हुए थे, तब पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर सभी ने विद्यार्थियों की सामान्य कक्षाएं शुरू करवा दी थी, लेकिन पीयू प्रशासन कोई फैसला नहीं ले पाया।
क्या कहते हैं इंजीनियरिंग के छात्र..
प्रैक्टिकल ऑनलाइन संभव नहीं
मेकैनिकल इंजीनियरिंग में सभी 6 विषय में प्रैक्टिकल हैं। प्रैक्टिकल विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन संभव नहीं है। प्रोफेसर प्रैक्टिकल की यूट्यूब वीडियो भेज देते हैं। प्रयोगशाला में गए बिना हमें कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आ रहा है। - रोहित, तीसरा वर्ष
विज्ञापन
पीडीएफ से नकल कर बना लेते हैं प्रैक्टिकल फाइल
विद्यार्थियों को लैब में प्रैक्टिकल नहीं करवाए नहीं जा रहे, लेकिन प्रैक्टिकल विषय होने के कारण उसकी परीक्षा ली जाती है। परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल फाइल बनाने के लिए लैब शिक्षक पीडीएफ भेज देते हैं, वहां से नकल मारकर प्रैक्टिकल की फाइल तैयार कर रहे हैं। - सर्वेश , तीसरा वर्ष
पांच में से चार विषय में प्रैक्टिकल
मेरी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 5 में से 4 विषय में प्रैक्टिकल हैं। ऑनलाइन कक्षा में प्रोफेसर अच्छा पढ़ा रहे हैं, लेकिन प्रैक्टिकल विषयों की पढ़ाई नहीं हो रही। हमारी मांग है कि प्रैक्टिकल विषयों की कक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएं। - योगेश , तीसरा वर्ष
इंटरव्यू में कैसे पास होऊंगा, नहीं आ रहा समझ
मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रयोगशाला में ही समझ में आती है। एक साल से पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। बिना मशीनों पर काम किए अगले वर्ष कैसे इंटरव्यू में पास होऊंगा, समझ में नहीं आ रहा। ऑनलाइन वीडियो देखकर, किताब पढ़कर तथ्य समझ नहीं आते हैं। - हर्ष, तीसरा वर्ष