फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After a fight in the park, the lover sprinkled petrol and burnt his girlfriend alive, the accused arrested

Chandigarh News: पार्क में झगड़े के बाद प्रेमी ने पेट्रोल छिड़क प्रेमिका को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
After a fight in the park, the lover sprinkled petrol and burnt his girlfriend alive, the accused arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के पेट्रोल पंप के साथ लगते पार्क में सोमवार रात करीब दो बजे झगड़े के बाद एक प्रेमी ने पेट्रोल छिड़कर प्रेमिका को जिंदा जला दिया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां से रात तीन बजे उसे पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मोहाली के गांव सोहाना निवासी 20 वर्षीय रानी के रूप में हुई है।डॉक्टरों के मुताबिक, युवती 80 प्रतिशत जल चुकी थी, जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका। मरने से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसके प्रेमी ने ही पेट्रोल छिड़कर उसे जलाया। इसके बाद पुलिस ने युवती के साथ पार्क में मौजूद खरड़ निवासी विशाल (24) को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी विशाल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी सेक्टर-22 में मोबाइल की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रानी और आरोपी विशाल बीते पांच-छह वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। सोमवार रात को रानी और विशाल सेक्टर-35 के पार्क में मिलने पहुंचे थे। रानी टैक्सी से वहां पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बहस हुई। सूत्रों के मुताबिक, रानी विशाल से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं था। मुलाकात के दौरान विशाल ने रानी को एक टॉप गिफ्ट किया और रानी ने उसे चांदी का कड़ा दिया। झगड़े के बाद गुस्से में रानी ने विशाल से कहा कि वह उसका दिया हुआ कड़ा वापस कर दे। इस पर विशाल ने कड़ा हाथ से निकालकर उसे दे दिया। रानी ने गुस्से में कड़ा कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

राहगीर की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पीसीआर और सेक्टर-36 थाना पुलिस पहुंची। युवती को अस्पताल भेजकर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। मौके से पुलिस को युवती के जले हुए कपड़े, सैंडिल, चांदी का कड़ा व अन्य सामान बरामद किया है। मौके से पुलिस को एक बोतल भी मिली है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बोतल में पानी था या आरोपी उसी में पेट्रोल लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के भी हाथ जले हैं, चश्मदीद बोला- रानी पेट्रोल का प्रबंध करने की बात कह रही थी
आग में आरोपी विशाल के हाथ भी जले हैं। देर रात पुलिस ने जीएमएसएच-16 में उसकी ड्रेसिंग करवाई। इसके बाद से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनके पास एक चश्मदीद है, जिसके सामने रानी पेट्रोल का प्रबंध करने की बात कर रही थी। चश्मदीद के मुताबिक, रानी ने बाद में कहा कि पेट्रोल का प्रबंध हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पार्क में बहस के बाद विशाल सेक्टर-22 की जाने लगा। पार्क से निकलकर उसने आधी सड़क पार कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, रानी जब आग में जल रही थी तो विशाल उसे बचाने के लिए दौड़ा। उसने अपने कपड़े उतार उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसके हाथ जल गए। पेट्रोल पंपकर्मी भी युवती के चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उसे बचा पाना मुश्किल हो रहा था।


रानी की मां बोली-विशाल कर रहा था बेटी को परेशान
मृतक रानी की मां मीरा ने कहा कि आरोपी के बुलाने पर उनकी बेटी सोमवार रात लगभग 8 बजे घर से गई थी। उसके बाद देर रात को किसी जानकार ने उन्हें घटना की जानकारी दी। रानी की मां के मुताबिक, आरोपी पहले उनकी बेटी से शादी के लिए इन्कार कर चुका था। वह उसे परेशान भी कर रहा था। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। रानी छह भाई-बहनों में से एक थी। उसकी एक और बहन है जबकि चार भाई हैं। रानी के बड़े भाई की शादी हो चुकी है। बाकी सभी अविवाहित हैं। रानी के पिता की लगभग 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल रानी का शव पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। रानी की मां और भाइयों ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed