फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After 67 years, the highest temperature on Friday, rain brought relief at night

67 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा शुक्रवार का दिन, रात को बारिश ने दिलाई राहत

Sat, 27 Feb 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
After 67 years, the highest temperature on Friday, rain brought relief at night
चंडीगढ़। बीते तीन दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान 67 साल में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, देर रात 12 बजे हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। 20 मिनट तक हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दिन का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक रहा। 20 फरवरी 1954 के बाद यह पहली बार है, जब फरवरी का तापमान इतना ज्यादा दर्ज किया गया हो। साल 1954 में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था, जो फरवरी का अब तक का सबसे उच्चतम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। इस समय बड़ी वजह चक्रवाती हवाओं का सिस्टम है, जिसकी वजह से हवाएं नीचे हैं। दूसरा बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमी है। पूरा फरवरी पश्चिमी विक्षोभ के लिए जाना जाता था, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ एक सक्रिय विक्षोभ आया है। इसके आने से समय-समय बारिश होती रहती थी, जिससे ठंडक बनी रहती थी। हालांकि, अब मौसम में थोड़ी नरमी आने के आसार हैं। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय है। जिससे पहाड़ों पर अच्छी खासी बर्फबारी व बारिश की उम्मीद बन रही है। इससे तापमान में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। रविवार को तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज होगा। सोमवार एक मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के बीच दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कितना रहा तापमान
दिनांक तापमान
26 फरवरी 2021 32.7 डिग्री
25 फरवरी 2021 31.6 डिग्री
24 फरवरी 2021 31.1 डिग्री
23 फरवरी 2006 32 डिग्री
20 फरवरी 1954 32.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed