फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

मतदाताओं के उत्साह ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Fri, 11 Apr 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

चंडीगढ़ के लोगों ने बड़ी संख्या में घरों से निकल कर मतदान किया। इसके फलस्वरूप अधिकतम मतदान का तीस साल पुराना रिकार्ड भी न सिर्फ टूटा बल्कि बहुत पीछे छूट गया। चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए इस बार 74 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले सबसे ज्यादा 1984 में 68.93 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2009 में पिछले चुनाव में 65.02 फीसदी फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन

एक घंटा पहले ही लगने लगीं लाइनें

after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

लोगों में मतदान के प्रति इतना उत्साह था कि सुबह तय समय से एक घंटे पहले छह बजे से ही कई मतदान केंद्रों के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गईं। शाम छह बजे तक जो लोग मतदान केंद्रों में पहुंच गए उन्हें देर रात तक मतदान कराया गया। इस वजह से कई मतदान केंद्रों पर रात साढ़े नौ बजे तक मतदान चलता रहा। धनास में मतदान केंद्रों में सबसे देर तक मतदान चला। यहां रात में बिजली चली जाने से भी कुछ देर तक मतदान नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लो सिस्टम ने बढ़ाई मुश्किलें

after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

चुनाव विभाग ने इस बार ई पॉल मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया था, मगर इसने दिक्कतें और बढ़ा दीं। सर्वर स्लो होने से यह आंकड़े अपडेट होने में कई घंटे लग गए, जबकि प्रशासन ने इसके माध्यम से पल-पल की जानकारी देने का दावा किया था। चुनाव विभाग की ओर से पहली बार तैयार किया गया क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम और वेब कास्टिंग ठीक से चले। बहुत से लोगों ने घर से मतदान जाने से पहले मतदान केंद्र में लगी लाइन की जानकारी एसएमएस से ली।

विज्ञापन

फर्स्ट टाइम वोटर उत्साहित

after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

पहली बार वोट डालने आए युवाओं में भी काफी जोश दिखा। हालांकि सुबह 18-21 वर्ष की आयु के वोटर कम निकले मगर दोपहर के बाद युवाओं की लाइनें मतदान केंद्रों पर बढ़ती गईं और उन्होंने वोटिंग ट्रेंड ही उलट दिया। इस बार शहर की कालोनियों में ही नहीं बल्कि कई पॉश सेक्टरों में भी लोगों ने लंबी लाइनों में लगकर मतदान किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शहर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण केवल मतदाताओं को ही मतदान केंद्रों के भीतर जाने दिया गया।

ऐसे बढ़ा मतदान का प्रतिशत

after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

समय---------मतदान किया-----प्रतिशत
7 से 9 बजे-----68116--------------11.09
9 से 11 बजे----159516-------------25.98
11 से 1 बजे-----257997-----------42.02
1 से 3 बजे------342779-----------55.83
5 से 7 बजे------416083-----------67.77
प्रशासन ने चुनाव विभाग ने इस साल शहर में 519 मतदान केंद्र बनाए थे। चंडीगढ़ में इस बार 6,13, 939 मतदाताओं में से  प्रतिशत ने अपना वोट डाला। इनमें 3,32,888 पुरुष मतदाता और 2,81,051 महिला मतदाता थीं। 23,263 फर्स्ट टाइम वोटर्स थे।

स्ट्रांग रूम में बंद हुई ईवीएम

after 30 years Record-breaking vote in chandigarh

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेक्टर-26 में स्थित सीसीईटी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में बंद हो गई। मतदान के बाद शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईवीएम मतगणना केंद्रों में भेजी गई।

इस बार शहर में सिर्फ एक ही मतगणना केंद्र सीसीईटी में बना है। यहीं 16 मई को मतों की गिनती होगी। ईवीएम को सील करने और उन्हें मतगणना केंद्रों में भेजने में ही दो घंटे से अधिक का समय लगा। वीरवार देर शाम मतदान समाप्त हुआ तो चुनाव में खड़े 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल, भाजपा प्रत्याशी किरण खेर, आप प्रत्याशी गुल पनाग और बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed