फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after 21 years document writing exam held

21 साल बाद हुई डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा, 65 साल की उम्र में बने परीक्षार्थी

Sat, 10 Jun 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Sat, 10 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
after 21 years  document writing exam held
अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत - फोटो : अमर उजाला
21 साल बाद आयोजित हुई डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में 64 प्रतिशत आवेदक परीक्षा देने नहीं आए। छह साल पहले किए गए आवेदन के कारण अधिकतर की शक्ल में बदलाव हो गया। पुरानी फोटो से शक्ल न मिलने पर परीक्षा संचालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षार्थी भी कई आईडी दिखाने को मजबूर हुए।      
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में 30 से 65 साल तक की आयु के अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके लिए 2011 में आवेदन लिए गए थे। उस समय आवेदकों ने एक-दो साल पहले की भी फोटो लगाई हो तो अब करीब 7 से 8 साल हो गए। इतने अंतराल में शक्ल में काफी बदलाव हो जाता है। शुक्रवार को परीक्षा देने पहुंचे आवेदकों को परीक्षा देने की बजाय अपनी फोटो की पहचान कराने में मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


फ्लाइंग स्कवायड की टीम फोटो को लेकर संतुष्ट नहीं हो पा रही थी। इस कारण आवेदकों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य पहचान पत्र दिखाकर खुद को साबित करना पड़ा। डॉक्यूमेंट राइटर के लिए पांच जिलों से कुल 450 अभ्यर्थी थे। पहले पेपर में 163  अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दोपहर दो बजे शुरू हुए दूसरे पेपर में 152 अभ्यर्थी ही आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पेपर में करीब 64 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे पेपर में करीब 67 प्रतिशत आवेदक नहीं आए।  परीक्षा के बाद सभी आवेदन सील कर ट्रेजरी में जमा कराए गए हैं। शनिवार का पेपर होने के बाद इन सभी को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।      

100 अंक के पेपर में सात सवाल पूछे

after 21 years  document writing exam held
65 साल की उम्र में परीक्षा देने पहुंचा शख्स - फोटो : अमर उजाला
सुबह 9 बजे पहला डॉक्यूमेंट राइटिंग का पेपर लिया गया। 100 अंक के पेपर में सात सवाल पूछे गए थे। तीन घंटे में सभी सात हल करने थे। दूसरा लीगल प्रोसीजर का पेपर दो बजे शुरू हुआ। 100 अंक के पेपर में कुल सात प्रश्न थे, जिसमें कुल 24 अलग-अलग सवाल थे। पेपर में एक्ट के बारे में पूछा गया था। तीसरा डिक्टेशन एंड टेलीग्राफी पेपर शनिवार सुबह 9 से 10.30 बजे तक होगा।      

65 साल के छबीलदास बने परीक्षार्थी    
डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा देने पहुंचे टोहाना निवासी 65 वर्षीय छबीलदास ने बताया कि वह फिलहाल वकील के पास मुंशी का काम करते हैं। लाइसेंस मिलेगा तो खुद का काम कर सकेगा। 1988 में भी उसने यह परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed