फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Afrin of Punjab defeated Sanya of Chandigarh 6-0

Chandigarh News: पंजाब की आफरीन ने चंडीगढ़ की सान्या को 6-0 से हराया

Mon, 08 Jul 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Afrin of Punjab defeated Sanya of Chandigarh 6-0
चंडीगढ़। टेनिस खिलाड़ी सीएलटीए आएटा नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में फाइनल क्वालीफांइग मुकाबलों में जीत के साथ मैन ड्रा में पहुंचे। मुकाबलों का आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में किया जा रहा है। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को लड़कियाें के अंडर-18 वर्ग में पंजाब की प्रतिष्ठा सैनी ने चंडीगढ़ की जपलीन कौर को 6-0, 6- 4 से, पंजाब की आफरीन राहिल ने चंडीगढ़ की सान्या को 6-0, 6-0 से मात दी। वहीं, लड़कों के अंडर-18 एकल वर्ग में महाराष्ट्र के अभिरम ने पंजाब के परमवीर सिंह को 6-4, 10-7 से, चंडीगढ़ के रैभव सरोहा ने अपने ही शहर के शौर्या जिष्टू को 6-2, 6-2 से, कर्नाटक के तानुष ने चंडीगढ़ के गुरीश मदान को 6-0, 6-2 से, महाराष्ट्र के अर्णव चौधरी ने चंडीगढ़ के अजय नैन को 6-3, 6-0 से, राजस्थान के विवान ने पंजाब के तन्मय सिंगला को 6-1, 6-0 से, महाराष्ट्र के विश्वजीत ने चंडीगढ़ के परमार्थ कौशिक को 6-4, 6-4 से हराया। पंजाब विराज नारंग और चंडीगढ़ के शाह के बीच मुकाबला 6-3, 6-0 तक चला था कि खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हो गया। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, उत्तराखंड के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed