फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   affordable housing project survey in haryana

हरियाणा में सस्ते मकान देने के लिए होगा सर्वे, सीएम ने दिए आदेश

Fri, 12 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
affordable housing project survey in haryana
सीएम मनोहर लाल - फोटो : file photo
हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सर्वे करवाएगी। प्रदेश में सस्ते मकान उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि जो लोग शहरी क्षेत्र में रह रहे हैं और जो 17 जून, 2015 के अनुसार हरियाणा प्रदेश के निवासी हैं, वे इस सर्वेक्षण में भाग लेने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर, निमभन आय समूह और मध्यम आय समूह से संबंधित व्यक्ति प्रदेश में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी और सस्ते मकानों के लिए पात्र होंगे। केंद्रीय शहरी स्थानीय निकाय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस पखवाड़े हरियाणा सरकार से अतिशीघ्र रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके लिए आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए। आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के पास किसी अन्य स्थान पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए, जिन आवेदकों ने किसी केंद्रीय या राज्य आवास योजना के तहत लाभ नहीं लिया है, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के पात्र होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित ‘मुख्यमंत्री घोषणाओं’ की भी समीक्षा की और  अधिकारियों को विभिन्न पालिकाओं में सभी विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।  बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, विभाग के निदेशक शेखर विद्यार्थी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed