फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   affected flights due to no ILS-3 installation system in chandigarh airport

चंडीगढ़ः एयरपोर्ट पर आईएलएस-थ्री इंस्टाल सिस्टम का उड़ानों पर साइट इफेक्ट, लेट हुई कई फ्लाइट

Thu, 23 Aug 2018 09:55 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Aug 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
affected flights due to no ILS-3 installation system in chandigarh airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस-थ्री) इंस्टाल नहीं होने से मुंबई, बंगलूरू, जयपुर, दिल्ली की घरेलू उड़ानें कई बार लेट हो चुकी हैं। आंधी और बारिश के बाद विजिबिलिटी खराब होने से बैंकाक, दुबई और शारजाह की इंटरनेशनल उड़ान भी नहीं भरी जाती है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस थ्री अभी तक  इंस्टाल नहीं हो पाया है। यही वजह है कि फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो पाती है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में यहां से 32 फ्लाइट्स का संचालन होता है। सर्दी में धुंध, धूल भरी आंधी, बारिश के बाद उड़ानों का संचालन बाधित होना आम है। विजिबिलिटी खराब होने के कारण विमान लैंड नहीं हो पाते। इन्हें अमृतसर या दिल्ली में उतरना पड़ता है। इस तरह के हालात से राहत कब मिलेगी, अभी यह सवाल ही बना हुआ है। जनवरी से अब तक 20 दिनों तक फ्लाइट्स का संचालन नहीं हो पाया। 15 और 16 जून को धूल भरी आंधी के कारण फ्लाइट्स का संचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन


जुलाई महीने में 5 दिन उड़ानें रद्द रहीं। 15 से 21 अगस्त के बीच बारिश के कारण दिल्ली की दस से अधिक फ्लाइट्स लैंड नहीं हो पाईं, वहीं पांच से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस थ्री 2017 तक  इंस्टाल हो जाना था, लेकिन अभी तक इंस्टाल नहीं हो पाया है। इसके इंस्टाल हो जाने पर जीरो विजिबिलिटी में भी विमान उतर सकते हैं। बता दें कि अभी एयरपोर्ट पर 1000 मीटर से कम विजिबिलिटी पर फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात उड़ानें रहीं लेट 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को सात उड़ानें लेट रहीं। एयर इंडिया की सुबह 7.25 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे बीस मिनट देरी से से गई। सुबह 7.55 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पैंतीस मिनट देरी से गई। सुबह 9.15 बजे एयर इंडिया की पुणे जाने वाली फ्लाइट्स दो घंटे पंद्रह मिनट देरी से गई। दोपहर 12.15 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स पैंतालीस मिनट देरी से से गई। दोपहर बाद 3.10 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स तीस मिनट देरी से गई। दोपहर बाद 3.55 बजे गो एयर की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट पैंतीस मिनट देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक  मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट्स देरी से आईं। इसी वजह से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह फ्लाइट्स देरी से गईं।


आईएलएस थ्री को मार्च 2019 तक इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके इंस्टाल होने के बाद उड़ानों का संचालन बाधित नहीं होगा, जीरो विजिबिलिटी पर भी फ्लाइट्स की लैडिंग हो सकेगी।  -दीपेश जोशी, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed