फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aerial fire took place in a quarrel over pigeon, police investigating

कबूतरबाजी को लेकर झगड़े में हुए थे हवाई फायर, पुलिस कर रही जांच

Fri, 14 Feb 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aerial fire took place in a quarrel over pigeon, police investigating
मनीमाजरा। बुधवार देर रात 9 बजे दो गुटों में हुए हवाई फायर के पीछे कबूतरबाजी को लेकर पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने इस इलाके में कबूतरबाजी करने वाले तीन से चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया, लेकिन पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल के बाहर के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला और वारदात में शामिल बोलेरो गाड़ी का भी पता कर लिया, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़े में नाकाम है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीमाजरा और पंचकूला के मजरी के दो गुटों में कबूतरबाजी को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार को दोनों गुट के लगभग 50 युवक इकट्ठा हुए और एक दूसरे को धमकाने लगे। इस दौरान एक युवक ने दूसरे गुट को डराने के लिए जेब से पिस्तौल निकाल कर दो हवाई फायर किए। इसकी सूचना वहां से गुजर रहे रमनदीप ने पुलिस को दी। गोली चलाने के बाद युवक अपनी साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पंचकूला की ओर फरार हो गया। इसके बाद मनीमाजरा पुलिस सारी रात गश्त कर आरोपियों को पता लगने में जुटी रही। वीरवार सुबह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखी बोलेरो गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि बोलेरो के मालिक ने दो साल पहले उसे बेच दिया था। बोलेरो उससे आगे चार लोगों के पास बिक चुकी है। फिलहाल पुलिस बोलेरो के असली मालिक को खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार करीब एक महीने पहले शांति नगर में रहने वाले कुछ युवकों को कबूतरबाजी के चक्कर में लड़ाई झगड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि उस समय पुलिस ने दोनों गुटों पर केवल 107-151 की कार्रवाई की थी। उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। पुलिस फिलहाल इन दोनों गुटों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed