फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocate will meet Gurmeet Ram Rahim in Sunaria jail

रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

Sat, 09 Oct 2021 03:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में डेरामुखी राम रहीम समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया है। 19 साल से यह मामला अदालत में है। 12 अक्तूबर को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
Advocate will meet Gurmeet Ram Rahim in Sunaria jail
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम बेचैन हैं। जेल प्रशासन वकील से मिलने की इच्छा जाहिर की है। रंजीत हत्याकांड में सजा सुनाई जाने से एक दिन पहले सोमवार को वकील राम रहीम से सुनारिया जेल में आकर मुलाकात करेंगे। चार साल पहले अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन


तभी से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जबकि पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में 2019 में उम्रकैद की सजा हुई थी। अब राम रहीम को रंजीत हत्याकांड में दोषी ठहराया गया है। अदालत 12 अक्तूबर को सजा सुनाएगी। सूत्रों ने बताया कि राम रहीम ने अपने वकील से मिलने की इच्छा व्यक्त की है। जेल प्रशासन ने तर्क दिया है कि वकील पहले की तरह सोमवार को जेल में आकर नियमों के तहत मुलाकात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जेल के एक किलोमीटर के दायरे में बढ़ाई सतर्कता 
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को तीसरे मामले में दोषी करार देने के बाद जिला पुलिस व खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। जेल के एक किलोमीटर के दायरे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मई से जुलाई तक पांच बार जेल से बाहर आया राम रहीम

सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम तीन माह में पांच बार बाहर आ चुका है। एक बार मां से मिलने के लिए एक दिन के पैरोल पर गुरुग्राम ले जाया गया, जबकि चार बार स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई, गुरुग्राम व एम्स ले जाया गया। जुलाई माह में एम्स से लौटते समय राम रहीम से दो महिलाओं की कथित मुलाकात के चलते डीएसपी तक को सस्पेंड किया जा चुका है। 

कब-कहां ले जाया गया राम रहीम को

  • 12 मई: राम रहीम ने ब्लड प्रेशर व बेचैनी की शिकायत की। इसके चलते उसे पीजीआई में जांच के लिए लाया गया
  • 17 मई: राम रहीम को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया
  • तीन जून: राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की, इसके चलते पीजीआई में लाया गया
  • छह जून: राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। तर्क दिया गया कि राम रहीम के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट पीजीआई रोहतक में नहीं हो सके थे। ऐसे में उसे गुरुग्राम ले जाना पड़ा
  • 13 जुलाई: राम रहीम को एम्स ले जाया गया। आरोप लगाया कि वापस लौटते समय राम रहीम से कथित तौर पर दो महिलाओं की मुलाकात करवाई गई। मामले में प्रदेश सरकार ने डीएसपी को सस्पेंड कर दिया था

दाढ़ी काली करवाने की मांगी थी अनुमति
राम रहीम ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग से सफेद दाढ़ी को काली करने की मांग की थी। शिकायत की थी जेल प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा। हुआ यूं तीन सितंबर को आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने सुनारिया जेल का निरीक्षण किया था। उस समय राम रहीम ने आयोग के चेयरमैन को बताया था कि उसने जेल प्रशासन से कहा था कि उसकी दाढ़ी सफेद हो चुकी है, जिसे काली करवाया जाए। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। आयोग ने शिकायत ले ली थी लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed