फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocate on strike In Punjab-Haryana And Chandigarh today

हैट का विरोधः पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ की अदालतों में आज हड़ताल पर वकील

Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Advocate on strike In Punjab-Haryana And Chandigarh today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के विरोध में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने 12वें दिन भी काम नहीं किया। बुधवार को हैट के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने बार एसोसिएशन का खुल कर समर्थन किया। इस दौरान बताया गया कि बार काउंसिल की कॉल पर गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की अदालतों में वकील काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन में बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य प्रताप सिंह ने पहुंच कर बार काउंसिल की तरफ से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को समर्थन दिया। इस दौरान बताया गया कि हरियाणा और पंजाब की 67 बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन


हैट के गठन का विरोध में वकीलों ने अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। बुधवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और वकीलों ने स्टाफ को छोड़कर किसी को भी हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया। कुछ लोग अपने केस के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे और जब उन्हें वकीलों ने कोर्ट में जाने से रोका तो हालात तनावपूर्ण हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बार को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान दयाल प्रताप सिंह रंधावा ने कहा कि ट्रिब्यूनल और कमीशन से लोकतंत्र को खतरा है। सरकार हाईकोर्ट की पावर को कम करना चाहती है, इसलिए ट्रिब्यूनल और कमीशन बना देती है ताकि सरकार से जुड़े मामले हाईकोर्ट न पहुंचें और उन्हें निचले लेवल पर ही रफा दफा कर दिया जाए।

ओपन लेटर रहा सुर्खियों में
बुधवार सुबह हाईकोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट के नाम से ओपन लेटर सुर्खियों में आ गया। इस लेटर में सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उसमें लिखा गया था कि 5 अगस्त को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक को गुप्ता ने हाइजेक कर लिया और अन्य किसी को उसका पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। 

यह ओपन लेटर व्हाट्सएप के जरिये वकीलों को सर्कुलेट किया गया। इस ओपन लेटर पर बार के कई वकीलों ने आपत्ति जताई और दोपहर तक कुछ युवा एडवोकेट्स ने भी ओपन लेटर के जवाब में अपना एक लेटर जारी कर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इस जवाबी पत्र में कहा गया कि सभी वकील अनुपम गुप्ता के साथ हैं।

रोष प्रदर्शन में सीनियर एडवोकेट शामिल
सीनियर एडवोकेट आरएस चीमा, अनु चतरथ, एसडी शर्मा, आनंद छिब्बर आदि ने वकीलों के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया और बार को संबोधित किया। उनके अतिरिक्त बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रजत गौतम, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रताप सिंह ने वकीलों को संबोधित किया और हैट को सिरे से नामंजूर करते हुए सरकार से इस नोटिफिकेशन को वापस लिए जाने की अपील की। बुधवार को हाईकोर्ट के वकीलों के रोष प्रदर्शन को कुछ ट्रेड यूनियन, लेबर यूनियन और कर्मचारी संगठनों का भी साथ मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed