फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   advisor vijay dev transferred, now parimal roy will be advisor of chandigarh

विजय देव का ट्रांसफर, परिमल राय बने चंडीगढ़ के नए एडवाइजर

Thu, 10 Mar 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
advisor vijay dev transferred, now parimal roy will be advisor of chandigarh
आईएएस परिमल राय - फोटो : फाइल फोटो

1985 यूटी बैच के आईएएस अधिकारी परिमल राय चंडीगढ़ के नए एडवाइजर होंगे। देर शाम गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राय को एडवाइजर नियुक्ति करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया। राय को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ में ज्वाइन करने के आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राय विभिन्न यूटी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इस समय गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी ऑफ न्यू दिल्ली में तैनात हैं। परिमल राय चंडीगढ़ के ए़डवाइजर विजय देव से 2 साल सीनियर  हैं। देव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।  एमएचए द्वारा जारी आदेशों में  चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय कुमार देव का तबादला दिल्ली किया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसफर के बाद बंद आया व्हाट्सअप मैन नंबर
एडवाइजर विजय कुमार देव एक ऐसे आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में शहरवासियों के दिल मेंजगह बना ली। उनके बारे में शहरवासी कहते हैं कि वह व्हाट्सअप पर तुरंत जवाब देते थे। एडवाइजर विजय कुमार देव ने अपने सभी कार्यक्रमों में सभी वर्ग के लोगों को प्रोत्साहित किया। इसके साथ उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सबको कहा कि अगर आपके कॉल का जवाब नहीं दे सका तो माफ करना। लेकिन, कभी भी किसी भी तरह की परेशानी आए, जिसमें आपको प्रशासन की जरूरत हो तो बेझिझक व्हाट्सअप या इनबाक्स में एसएमएस करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस वादे को उन्होंने पूरी तरह से निभाया भी। उन्होंने हर किसी के एसएमएस का तुरंत जवाब दिया और साथ ही बनती कार्रवाई का आदेश दिया। लेकिन, बुधवार को एडवाइजर के जाने की खबर के बाद एडवाइजर विजय कुमार देव उर्फ व्हाट्सअप मैन का नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। शायद, शहरवासियों की तरह एडवाइजर विजय कुमार देव भी इस ट्रांसफर को कभी भुला नही पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed