{"_id":"56e0742e4f1c1bcb5c8b4583","slug":"advisor-vijay-dev-transferred-now-parimal-roy-will-be-advisor-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय देव का ट्रांसफर, परिमल राय बने चंडीगढ़ के नए एडवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय देव का ट्रांसफर, परिमल राय बने चंडीगढ़ के नए एडवाइजर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
आईएएस परिमल राय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1985 यूटी बैच के आईएएस अधिकारी परिमल राय चंडीगढ़ के नए एडवाइजर होंगे। देर शाम गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राय को एडवाइजर नियुक्ति करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया। राय को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ में ज्वाइन करने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राय विभिन्न यूटी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इस समय गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी ऑफ न्यू दिल्ली में तैनात हैं। परिमल राय चंडीगढ़ के ए़डवाइजर विजय देव से 2 साल सीनियर हैं। देव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। एमएचए द्वारा जारी आदेशों में चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय कुमार देव का तबादला दिल्ली किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर के बाद बंद आया व्हाट्सअप मैन नंबर
एडवाइजर विजय कुमार देव एक ऐसे आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में शहरवासियों के दिल मेंजगह बना ली। उनके बारे में शहरवासी कहते हैं कि वह व्हाट्सअप पर तुरंत जवाब देते थे। एडवाइजर विजय कुमार देव ने अपने सभी कार्यक्रमों में सभी वर्ग के लोगों को प्रोत्साहित किया। इसके साथ उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सबको कहा कि अगर आपके कॉल का जवाब नहीं दे सका तो माफ करना। लेकिन, कभी भी किसी भी तरह की परेशानी आए, जिसमें आपको प्रशासन की जरूरत हो तो बेझिझक व्हाट्सअप या इनबाक्स में एसएमएस करिए।
विज्ञापन
अपने इस वादे को उन्होंने पूरी तरह से निभाया भी। उन्होंने हर किसी के एसएमएस का तुरंत जवाब दिया और साथ ही बनती कार्रवाई का आदेश दिया। लेकिन, बुधवार को एडवाइजर के जाने की खबर के बाद एडवाइजर विजय कुमार देव उर्फ व्हाट्सअप मैन का नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। शायद, शहरवासियों की तरह एडवाइजर विजय कुमार देव भी इस ट्रांसफर को कभी भुला नही पाएंगे।