फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission will be done on 90 seats of B.Tech in Polytechnic

Chandigarh News: पॉलीटेक्निक में बीटेक की 90 सीटों पर होगा दाखिला

Mon, 28 Aug 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 90 seats of B.Tech in Polytechnic
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में अब बीटेक की 90 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की 30, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन की 30, ऑटोमेशन और साइबर सिक्योरिटी की 30 सीटें होंगी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से पत्र लिखा गया था। अनुमति मिलने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर रहेगी।इंजीनियरिंग करवाने वाला पंचकूला पॉलीटेक्निक हरियाणा का पहला संस्थान बन जाएगा।बता दें कि सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक संस्थान में इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए दाखिला प्रकिया शुरू हो गई है। तीनों कोर्सेज के लिए 30-30 सीटों पर 90 विद्यार्थियों का दाखिला होगा। साथ ही संस्थान को इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की भी 60 सीटें मिली हैं। कुल मिलाकर यहां 150 सीटें नई आई हैं। इन कोर्सेज को शुरू करने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संस्थान के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने बताया कि यह इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

2 अगस्त को कोर्स शुरू करने की मिली अनुमति
प्रिसिंपल दलजीत सिंह ने बताया कि बीते 2 अगस्त को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संस्थान में इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई थी। सेक्टर-26 राजकीय पॉलीटेक्निक और आसपास के लोगों की ओर से विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से यहां इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने बीती 7 अप्रैल को उच्चतर शिक्षा विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा को पत्र लिखा गया। प्रदेश सरकार ने 3 दिन के भीतर उनकी मांग को स्वीकार कर अधिकारियों को इस संबंध आवश्यक निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article