{"_id":"6498a8e8a11836356a0f4106","slug":"admission-of-11th-schools-will-be-allotted-tomorrow-to-students-passed-from-government-schools-chandigarh-news-c-16-pkl1043-173409-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के दाखिले : सरकारी स्कूलों से पास विद्यार्थियों को कल आवंटित होंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के दाखिले : सरकारी स्कूलों से पास विद्यार्थियों को कल आवंटित होंगे स्कूल
विज्ञापन
चंडीगढ़। इन दिनों 11वीं कक्षा के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शहर के सरकारी स्कूलों से दसवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों से पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को 11वीं में दाखिला दिया जाएगा। इस बार सरकारी स्कूलों से दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने 85 प्रतिशत आरक्षण रखा है। वहीं गैर सरकारी स्कूल और अन्य राज्यों के स्कूलों के विद्यार्थियों को अन्य 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इन छात्रों को 29 जून को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। वहीं 28 जून से एक जुलाई तक स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग को गैर-सरकारी स्कूलों से 2081 सीटों पर 6300 आवेदन मिले हैं। यह आवेदन कुल सीटों के तीन गुना है। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया है कि चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से दसवीं की पढ़ाई करने वाला एक भी छात्र दाखिले से वंचित नहीं रहे। ऐसे में अब चुनौती गैर-सरकारी स्कूलों से पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए है। दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर स्कूल व विषय मिलेगा। ऐसे में बहुत से विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे। गैर सरकारी स्कूलों से मेडिकल में 1037, नॉन मेडिकल में 1808, कॉमर्स में 1399 और ह्यूमैनिटीज में 2329 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।