फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission in 11th: Highest number of 9737 students applied in Arts class

11वीं में दाखिला : सबसे अधिक 9737 विद्यार्थियों ने कला वर्ग में किया आवेदन

Mon, 30 Aug 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Admission in 11th: Highest number of 9737 students applied in Arts class
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों के लिए चल रहे ग्यारहवीं के दाखिले में सबसे अधिक आवेदन 9737 कला वर्ग के लिए आए हैं। वहीं, 90 से 100 प्रतिशत अंक लाने वाले टॉपर्स की पहली पंसद विज्ञान संकाय में दाखिला पाना है। शिक्षा विभाग को वोकेशनल कोर्स के लिए सबसे कम आवेदन 1426 और वाणिज्य के लिए 2603 आवेदन मिले हैं। विभाग ने अभी वेबसाइट पर कॉमन मेरिट लिस्ट जारी की है। स्कूल और संकाय केसाथ मेरिट लिस्ट मंगलवार को वेबसाइट चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पास सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं दाखिले के लिए 17,952 आवेदन आए हैं। इनमें 90 से लेकर 100 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों में 996 ने विज्ञान, 274 ने वाणिज्य और 297 ने आर्ट्स विषय को दाखिले के लिए पहली पसंद चुना है। 60 प्रतिशत से कम अंक लेने वाले 6949 विद्यार्थियों ने कला संकाय में दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं 60 से नीचे 659 विद्यार्थियों ने वाणिज्य और 480 विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय में दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

दो सितंबर तक जमा करवानी है फीस
विद्यार्थियों की विषय और अलॉट हुए स्कूल के नाम के साथ मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी। इसे विद्यार्थी chdeducation.gov.in पर जाकर ऑनलाइन ही देख सकते हैं। सीट अलॉट हुए विद्यार्थियों को 31 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक स्कूल फीस जमा करवानी है। इसके बाद चार सितंबर से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों को करना पड़ेगा निजी स्कूलों का रुख
इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले ग्यारहवीं दाखिले में विभाग के पास आवेदन काफी ज्यादा आए हैं। हर बार 15 हजार के करीब आवेदन आ रहे थे, जिसमें सरकारी स्कूलों के लगभग हजार के करीब विद्यार्थी होते थे जिन्हें दाखिला नहीं मिल पाता था। इन विद्यार्थियों को विभाग बाद में एडजस्ट कर लेता था। लेकिन इस बार सीटों के मुकाबले साढ़े तीन हजार अधिक आवेदन आए हैं, इतने विद्यार्थियों को दाखिला देना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को निजी स्कूलों का रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed