{"_id":"57912a154f1c1b5a3dc4ba02","slug":"admission-college-admission-chandigarh-admission-pg-courses-admission-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में पीजी कोर्स की सीटें फुल, अब कॉलेजों में ही दाखिले का मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में पीजी कोर्स की सीटें फुल, अब कॉलेजों में ही दाखिले का मौका
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी ने देश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अर्बन प्लानिंग कोर्स शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और शहर के कॉलेजों में दाखिले का दौर जारी है। यूनिवर्सिटी में प्रोफेशनल कोर्स में सीटें भर चुकी हैं। पीयू में कटऑफ अधिक होने के कारण अब विद्यार्थियों के पास शहर के कुछ कॉलेजों में पीजी की बची सीटों पर ही दाखिला का विकल्प बचा है। एक अगस्त तक स्टूडेंट कॉलेजों में लेट फीस और प्रिंसिपल की अनुमति के साथ दाखिला ले सकते हैं।
शहर के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में इस साल दाखिले के लिए विद्यार्थियों में जबर्दस्त होड़ रही। पीजी कोर्स में भी गवर्नमेंट कॉलेजों की सभी सीटें भर चुकी हैं। स्टूडेंट के पास अब सिर्फ प्राइवेट कॉलेजों में ही दाखिले का मौका है। इन कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट में अभी 200 से 300 सीटें खाली हैं।
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में एमए इकोनॉमिक्स, एमए सोशोलॉजी, एमए इंग्लिश और एमएससी आईटी में पांच से 10 सीटें खाली हैं। प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही के अनुसार, इन सीटों के लिए स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो. बीके बिरमानी के अनुसार पीजी कोर्स में सिर्फ एमकॉम इन बिजनेस इकोनॉमिक्स में करीब 10 सीटों पर अभी दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (कोएड) में भी अभी एमए के विभिन्न कोर्स में कुछ सीटें खाली हैं। बीए में भी कुछ सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। वहीं, सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी यादव के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में करीब 50 सीटों पर अभी दाखिला मिल सकता है।
560 रुपये लेट फीस देने पर दाखिला
कॉलेजों में अब किसी कोर्स में दाखिले के लिए लेट फीस और प्रिंसिपल की अनुमति जरूरी है। जानकारी के अनुसार लेट फीस के तौर पर 560 रुपये देने होंगे। यह सुविधा एक अगस्त तक ही मिलेगी। 2 से 20 अगस्त तक पीयू कुलपति की अनुमति और 2 हजार लेट फीस के साथ दाखिला मिल सकेगा।
पत्रकारिता कोर्स में दाखिले का मौका
शहर के विभिन्न कॉलेजों में पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशनल की कुछ सीटों पर अभी दाखिला मिल सकता है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज (ईवनिंग शिफ्ट), सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन कुछ सीटें बची हुई हैं। इस कोर्स के लिए नए सिरे से भी आवेदन किया जा सकता है।
कॉलेज में हॉस्टल मिलना आसान
पीयू के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला मिलने के बाद स्टूडेंट के लिए कैंपस में हॉस्टल मिलना काफी मुश्किल होता है। प्रत्येक विभाग को पांच से सात हॉस्टल सीटें ही कोटे में अलॉट की गई हैं। उधर, शहर के कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले के बाद हॉस्टल मिलना आसान रहता है।