फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator's eyes on babus sitting on one seat for many years, sought record of 15 years

कई वर्षों से एक सीट पर बैठे बाबुओं पर प्रशासक की नजर, 15 साल का मांगा रिकॉर्ड

Fri, 17 Jun 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Administrator's eyes on babus sitting on one seat for many years, sought record of 15 years
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में एक ही सीट पर वर्षों से जमे बाबू अब प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की नजर में हैं। पुरोहित ने प्रशासन के सभी सुपरिंटेंडेंट (ग्रेड-1 और 2) के 15 वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा मांग लिया है। इससे बाबुओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन की तरफ से कार्मिक विभाग की सचिव नितिका पवार को पत्र भेजा गया है। पत्र में उन्होंने चंडीगढ़ में ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के सभी सुपरिंटेंडेंट के 15 साल का ब्योरा तलब किया है। इसमें ये पूछा गया है कि पिछले 15 वर्षों के दौरान ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के सभी सुपरिंटेंडेंट किन-किन विभागों में और कितने वर्षों के लिए तैनात रहे हैं। इसके अलावा क्लर्क, सीनियर असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट रहते हुए उनकी तैनाती कहां-कहां थी।
विज्ञापन

इसके बाद कार्मिक विभाग की तरफ से प्रशासन के सभी विभाग प्रमुखों को यह पत्र भेजा गया है और 17 जून तक इस संबंध में सभी जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि कई सुपरिंटेंडेंट ऐसे हैं जो पिछले कई वर्षों से एक ही सीट पर जमे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ ऐसे भी हैं जो प्रमोशन मिलने के बाद भी उसी विभाग में कार्यरत हैं और समय पूरा होने के बाद भी उनका विभाग नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में 49 सुपरिंटेंडेंटों की बदली कर चुके हैं प्रशासक के सलाहकार
यूटी प्रशासन ने कई वर्षों से एक ही सीट पर बैठे 36 सुपरिंटेंडेंटों का 10 जून को तबादला किया था। इससे पहले 31 मई को भी 13 सुपरिंटेंडेंट बदले गए थे। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। यह सभी सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 और 2 के अधिकारी हैं। इनमें से कई जीएमसीएच-32, अर्बन प्लानिंग, स्वास्थ्य, पुलिस, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स आदि तैनात थे। आदेश में कहा गया कि केंद्र सरकार की तीन साल में तबादले की नीति के तहत इनका ये तबादले किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस आदेश के बाद कई कर्मचारियों ने तबादला रुकवाने की भी कोशिश की लेकिन सलाहकार धर्मपाल का आदेश होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

कोट
प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से प्रशासन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सुपरिंटेंडेंट की जानकारी मांगी गई है। हम विभिन्न विभागों से जानकारी मंगवा कर उन्हें प्रशासक को भेजेंगे। इसके लिए सभी विभागों को एक पत्र लिख दिया गया है।
- नितिका पवार, सचिव, कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed