चंडीगढ़ में स्वच्छता अभियान: कहीं प्रशासक तो कहीं मेयर ने उठाया कूड़ा, मगर नहीं बदली सेक्टर- 26 मंडी की सूरत
मनीमाजरा में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू और यूनिवर्सिटी के 2000 छात्रों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मनीमाजरा में यह सफाई अभियान चलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस से एक दिन पहले रविवार को देशभर में 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत चंडीगढ़ में भी कई जगह स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेक्टर-49 स्थित मंडी ग्राउंड में सफाई अभियान के तहत पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनंदिता मित्रा के साथ कूड़ा उठाया।
सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में गंदगी पहले जैसी
गंदगी की दृष्टि से सबसे आगे सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में मेयर अनूप गुप्ता समेत स्थानीय पार्षद दलीप शर्मा, भाजपा महासचिव रामबीर भट्टी और अन्य भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाई। हालांकि भाजपाइयों की झाड़ू के नीचे हल्का-फुल्का कचरा ही सिमट पाया जबकि पूरी मंडी में गंदगी पसरी है।
मेयर अनूप गुप्ता के साथ भाजपा नेता सुबह लगभग नौ बजे मंडी पहुंचे और करीब पौना घंटा यहां रुके। अभियान के बाद भी मंडी में गंदगी पहले जैसे दिखी। बता दें कि रोजाना गंदगी के बीच ही यहां विक्रेता सब्जियां बेचते हैं। जानकारी के मुताबिक मंडी में नगर निगम के लगभग 35 सफाईकर्मी और एक सेनिटरी इंस्पेक्टर भी है। इसके बावजूद रोजाना यहां भारी कचरा होता है। इसमें विशेष रुप से सड़ी-गली सब्जियां, फल, कागज, गत्ता आदि होता है। बदबू में लोग मंडी में खरीददारी करने आते हैं। मंडी में सफाईकर्मियों का ड्यूटी टाइम सुबह आठ से शाम चार बजे तक होता है।
मनीमाजरा में भी चला स्वच्छता अभियान
मनीमाजरा में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू और यूनिवर्सिटी के 2000 छात्रों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मनीमाजरा में यह सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के मनीमाजरा स्थित सब ऑफिस के पास स्थित ग्राउंड से यह अभियान शुरू हुआ और बस स्टैंड फिर दशहरा ग्राउंड, कार बाजार वाली पार्किंग और रेलवे अंडरपास में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। अभियान में नगर निगम के अन्य अधिकारियों और समाजसेवियों ने भी भाग लिया था।
मोटर मार्केट में बने शौचालय एवं चिल्डन पार्क में स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत हार्टिकल्चर विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें एसडीओ राजबीर सिंह, मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, जेई मनीष, सुपरवाइजर अमन, शाम सिंह, इमरान मंसूरी, हीरा सिंह, भारत भूषण गोयल, हरीश कुमार, गोल्डी सरोय ने हिस्सा लिया।