फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Kataria, political leaders and traders welcomed the ceasefire

Chandigarh News: प्रशासक कटारिया, राजनीतिक बदलों और व्यापारियों ने किया युद्ध विराम का स्वागत

Sun, 11 May 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Administrator Kataria, political leaders and traders welcomed the ceasefire
चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्वागत किया है। इसके अलावा राजनीति दलों समेत कई लोगों ने फैसले का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर फैसले को सही बताया है। साथ ही कहा कि इस समय सरकार के फैसले के साथ खड़ा होने की जरूरत है। प्रशासक ने सभी दलों के साथ इसे लेकर बैठक बुलाई।
विज्ञापन





आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान विजयपाल सिंह ने शांति और स्थिरता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे हालातों का असर आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार, विशेष रूप से छोटे उद्यमों और आम नागरिकों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं। सीजफायर से न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन




कांग्रेस ने कहा- सरकार ने सोच समझ कर फैसला लिया


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की का कहना है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इच्छा तो यह थी कि इस बार पाकिस्तान को नेस्तनाबूत किया जाता। यह बहुत ही बेहतरीन मौका था कि पूरे तौर पर पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। लेकिन सरकार ने जो फैसला लिया है, वह सोच समझ कर लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने मिठाई बांट कर मनाई खुशी

सेक्टर-46 में युद्ध विराम के बाद चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने उत्सव मनाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, महासचिव बलविंदर सिंह, सलाहकार भारत भूषण कपिला एवं अन्य पदाधिकारियों ने सेक्टर-46 की बाजार में स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मिठाइयां बांट कर खुशी मनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article