फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Kataria conducted a surprise inspection of sports and health facilities.

Chandigarh News: प्रशासक कटारिया ने किया खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण

Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Administrator Kataria conducted a surprise inspection of sports and health facilities.
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को सेक्टर- 8 के गवर्नमेंट स्कूल में स्पोर्ट्स सेंटर में नए बने में पैरा खिलाड़ियों के लिए बनाए गए बोशिया सेंटर का दौरा किया। उन्होंने बोशिया खिलाडियों के साथ बातचीत व खेल को किस प्रकार खेला जाता है इसके बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने इस सेंटर पर पर बने स्विमिंग पूल, शतरंज केंद्र और बैडमिंटन हॉल को भी देखा। इस मौके पर उनके साथ खेल सचिव प्रेरणा पुरी, खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रशासक ने बोशिया के खेल के खिलाड़ियों को मिलकर नए बनाए इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने के लिए कहा और इसके जरिये अधिक मेडल जीतकर लाने के लिए प्रेरित किया। बोशिया एक पैरालंपिक खेल है जिसमें व्हीलचेयर का उपयोग किया जाता है। इसे अकेले और जोड़ी में या टीम में खेला जा सकता है। यूटी प्रशासन के खेल विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स डाॅ. महेंद्र सिंह ने बताया कि बोशिया के खिलाड़ियों की पिछले कुछ समय से खेल विभाग से इस खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग कर रहे थे। इसके बाद सेक्टर- 8 केे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं भी पहुंचे प्रशासक

प्रशासक ने सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं का दौरा किया। यहां उनका स्वागत गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह बहल ने किया। प्रशासक एवं मुख्य सचिव को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-48 के अस्पताल का दौरा कर चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया
प्रशासक ने मुख्य सचिव और गृह सचिव-सह-स्वास्थ्य सचिव मनदीप सिंह बराड़ के साथ सेक्टर-48 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। चिकित्सकों ने प्रशासक को जानकारी दी कि 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में वर्तमान में 54 बिस्तर भरे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने प्रशासक को प्रमुख वार्डों एवं सुविधाओं के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने जनरल ओपीडी, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा क्षयरोग एवं श्वसन रोग विभाग का भी दौरा किया, जिसमें टीबी वार्ड एवं मल्टी-ड्रग रेजिडेंट कक्ष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी, मनोरोग एवं नशामुक्ति वार्डों, आइसोलेशन एवं ब्रैकीथेरेपी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों, स्टाफ एवं मरीजों से संवाद किया।




पीजीआई की न्यू ओपीडी का भी लिया जायजा

प्रशासक ने पीजीआई का भी दौरा किया। यहां उन्होंने नए ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक एवं नए ओपीडी के प्रभारी डॉ. महेश देवनानी ने उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशासक ने फिजियोथेरेपी विभाग का भी दौरा किया, जहां उन्हें रीढ़, कूल्हे एवं घुटने से संबंधित रोगों के लिए उन्नत डिजिटल विश्लेषण एवं उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनएसएस सारथी स्वयंसेवकों से भी बातचीत की और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा की सराहना की। अंत में प्रशासक ने ओरल हेल्थ साइंसेज (डेंटल) ओपीडी में ओरल स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed