फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator approves Pet and Community Dogs Bylaws

Chandigarh News: प्रशासक ने दी पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज को मंजूरी

Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Administrator approves Pet and Community Dogs Bylaws
चंडीगढ़। शहर में पालतू व लावारिस कुत्तों के रखरखाव और प्रबंधन को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज-2023 को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत हर पालतू कुत्ते का पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए नियमों के अनुसार, घर के क्षेत्रफल के आधार पर ही लोग कुत्ते रख सकेंगे। लावारिस कुत्तों को खिलाने की जगह और मालिक की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। वहीं, सात नस्लों के कुत्तों पर प्रतिबंध भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने वर्ष 2023 में चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज तैयार किया है। इस पर कई सदन की बैठकों में चर्चा की गई और आखिरकार नवंबर 2024 में सदन ने पास करके प्रशासन को भेजा। अब प्रशासक ने बायलॉज को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार सभी कुत्तों का पंजीकरण कराना होगा। 500 रुपये की फीस होगी। आवेदन के साथ कुत्ते की दो लेटेस्ट फोटो और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी होगा। कुत्ते को एक मेटल टोकन दिया जाएगा, जो कुत्ते के गले में बांधना होगा। यह पंजीकरण लाइफटाइम के लिए होगा लेकिन हर पांच साल बाद रिन्यू कराना होगा। इसके अलावा शहर के डॉग लवर, एनजीओ, वॉलिंटियर, पेट ब्रीडर्स, पेट शॉपकीपर, डॉग ट्रेनर, डॉग हॉस्टल व क्रैच, डॉग ग्रूमर को भी नगर निगम में पंजीकरण करना होगा। यदि कोई पंजीकृत कुत्ता खुले में घूमता पाया जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और कुत्ते के मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अब जल्द इन नियमों पर लोगों से सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी, जिसके बाद बायलॉज को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुखना लेक, रोज गार्डन, लेजर वैली में ले जाने पर रोक
बायलॉज के अनुसार कुत्तों को सुखना लेक, रोज गार्डन, शांतिकुंज, रॉक गार्डन, लेजर वैली, मिनी रोज गार्डन, फ्रेगरेंस गार्डन, टेरेस गार्डन, शिवालिक गार्डन समेत अन्य कई जगहों पर ले जाने पर मनाही होगी। पार्कों में टहलाने के लिए निकले लोगों को साथ में पूप बैग रखना होगा। पंजीकृत कुत्ते की पूरी जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी। अगर उनके कुत्ते ने किसी को चोट पहुंचाया या किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की होगी। मुआवजा भी देना पड़ सकता है। अगर कुत्ते का व्यवहार ठीक नहीं हुआ तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कुत्ते की मृत्यु के बाद उसे खुले में या चंडीगढ़ नगर निगम के कूड़ेदान में नहीं फेंका जाएगा। मृत कुत्ते को श्मशान घाट या अपने स्थान पर पूरी विधि के साथ दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकन बुलडॉग, पिटबुल समेत 7 ब्रीड पर रोक
नगर निगम ने अमेरिकन बुलडॉग, अमेरिकन पिटबुल, बुल टेरियर, केन कोरसो, डोगो अर्जेंटीनो, रॉटविलर के रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन आदेशों के उल्लंघन पर 10,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। अब कोई भी किसी स्ट्रे डॉग को कहीं भी खाना नहीं दे सकेगा। आरडब्ल्यूए व पार्षद की सहमति से हर इलाके में जगह चयनित की जाएगी, जहां कुत्तों को खाना दिया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मालिक को पंजीकरण प्राधिकरण की ओर से निर्धारित 200 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। एक से अधिक उल्लंघनों के लिए दंडों को जोड़ा जाएगा और उल्लंघनों की गणना करते हुए अतिरिक्त जुर्माना 200 रुपये प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है, जो अधिकतम 10 दिन तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed