फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration will raise the issue of another medical college in front of Medical Council

समीक्षा बैठकः मेडिकल काउंसिल के सामने दूसरे कॉलेज का मुद्दा फिर उठाएगा चंडीगढ़ प्रशासन

Fri, 09 Oct 2020 01:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Administration will raise the issue of another medical college in front of Medical Council
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूटी प्रशासन 50 एमबीबीएस सीटों के दूसरे मेडिकल कॉलेज के लिए एक बार फिर मेडिकल काउंसिल के सामने इस मुद्दे को उठाएगा। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को दूसरे मेडिकल कॉलेज के लिए फिर बातचीत करने के आदेश दिए हैं। इस पर उनके सलाहकार मनोज परिदा ने कहा है कि वह जल्द इस मुद्दे को मेडिकल काउंसिल के सामने रखेंगे और हल कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में वीपी सिंह बदनौर ने शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल को आदेश दिए कि वह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से बात करें, ताकि 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या स्कूलों में बढ़ सके। शहर में रामलीला होगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। इस पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि केंद्र सरकार के जो निर्देश दिल्ली में लागू होंगे, वही चंडीगढ़ में लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, डीसी मनदीप सिंह बराड़ को स्थानीय रामलीला आयोजकों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं। बदनौर ने शहर में कोरोना के कम हो रहे केसों पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना जांच की संख्या को और बढ़ाया जाए। इसके अलावा सेक्टर-26 की मंडी से शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले वेंडर्स की रोजाना जांच की जानी चाहिए। बैठक में प्रशासक को बताया गया कि शहर में अब तक 66,731 लोगों ने डिजिटल हेल्थ कार्ड हासिल किए हैं। इसके अलावा 5,33,844 बार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन का परीक्षण जारी, 65 को लगाया टीका
समीक्षा बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना वायरस के 150 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 50 चंडीगढ़, 62 पंजाब, 15 हरियाणा, 13 हिमाचल प्रदेश व 10 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 526 कोरोना वायरस के सैंपल में से 39 पॉजिटिव पाए गए हैं, इसमें से 25 चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। पीजीआई ने यह भी कहा कि वे वैक्सीन का परीक्षण कर रहे हैं और अब तक 65 वालंटियर्स को पहले ही प्रायोगिक आधार पर टीका लगाया जा चुका है।


पीजीआई के डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह इसे हल्के में न लें। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने बताया कि 445 कोरोना वायरस के सैंपल में से 58 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस साल शहर में डेंगू के मामलों में भारी कमी आई है। कहा कि अब तक शहर में डेंगू के सिर्फ 1189 मामले ही सामने आए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 3803 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed