{"_id":"5e3ac8fb8ebc3ee58d480f94","slug":"administration-takeover-indira-holiday-home-badnore-became-president-chandigarh-news-pkl3654168122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा होलीडे होम को प्रशासन ने किया टेकओवर, बदनौर बने प्रेसिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा होलीडे होम को प्रशासन ने किया टेकओवर, बदनौर बने प्रेसिडेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सेक्टर-24 स्थित इंदिरा होलीडे होम को टेकओवर कर लिया है। पंजाब के गवर्नर और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इंदिरा होलीडे होम के प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। बदनौर ने बुधवार को प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ इंदिरा होलीडे होम में चल रहे स्कूल, डिस्पेंसरी आदि का दौरा भी किया।
बता दें कि 60 साल से सेक्टर-24 में इंदिरा होलीडे होम चलाया जा रहा है। दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजेंद्र खन्ना के नेतृत्व में चल रही सोसायटी मैनेजमेंट कमेटी इंदिरा होलीडे होम की देखरेख का काम देख रही थी लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही चर्चाएं थीं कि यूटी प्रशासन इंदिरा होलीडे होम को टेकओवर करेगा। प्रशासक के प्रेसिडेंट बनने केबाद अब इस होम की सोसायटी मैनेजमेंट कमेटी में यूटी प्रशासन के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर नवजोत कौर को भी शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार इंदिरा होलीडे होम को टेकओवर करने के लिए तेजेंद्र खन्ना ने ही प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से संपर्क किया था। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पंजाब का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट इस होम को चलाता था। करीब 6 साल बाद 1966 में दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजेंद्र खन्ना की अध्यक्षता में मैनेजमेंट सोसायटी कमेटी का गठन हुआ था।
इंदिरा होलीडे होम में ओल्डएज होम भी बनाएगा प्रशासन
बीते दिनों यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इंदिरा होलीडे होम में एक ओल्डएज होम बनाने का भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति आय में बाकी राज्यों से काफी आगे है। यहां ज्यादातर परिवार छोटे परिवार रहते हैं। इसके अलावा कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे विदेशों में सेटल हो गए हैं। ऐसे में उनके माता-पिता यहां अकेले रह जाते हैं। ऐसे परिजनों के लिए प्रशासन इंदिरा होलीडे होम में ओल्डएज होम बनाने पर विचार कर रहा है।