फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration Say lie to CM in Amritsar rail accident

अमृतसर रेल हादसाः बड़ा खुलासा- प्रशासन ने सीएम से भी बोला झूठ, अब पूरा सच आया सामने

Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Administration Say lie to CM in Amritsar rail accident
अमृतसर रेल हादसा

 दशहरे के दिन अमृतसर में हुए रेल हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी अंधेरे में रखा। सीएम ने अधिकारिक रूप से प्रेस वार्ता में कहा था कि घायलों की संख्या 57 है लेकिन अब सामने आया है कि घायलों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा है। नौ अस्पतालों में दाखिल घायलों की संख्या 133 है, जिनकी पूरी सूची अमर उजाला ने जुटाई है।

विज्ञापन


गुरुनानक अस्पताल में 44, सिविल अस्पताल में 62, अमनदीप अस्पताल में 13, मिलिट्री अस्पताल में दो, हरतेज अस्पताल में एक, केडी अस्पताल में एक, एपेक्स अस्पताल में दो, गुरु रामदास अस्पताल में पांच और एस्कार्ट अस्पताल में पांच मरीज दाखिल हैं। 
विज्ञापन


रेल हादसे के आठ अन्य पीड़ितों को मिले मुआवजे के चेक 
 रेल हादसे के आठ पीड़ितों को मंगलवार को राज्य सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी गई। पीड़ित परिवारों को सहायता राशि कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बांटी गई। इस मौके पर डीसी कमलदीप सिंह संघा, विधायक सुनील दत्ती, डॉ. राजकुमार वेरका और शहरी कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकारिया ने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। बाकी परिवारों को भी बहुत जल्द सहायता राशि के चेक दे दिए जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की कमी तो कभी पूरी नहीं की जा सकती लेकिन यह मदद पीड़ित परिवारों को कुछ राहत जरूर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed