फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration is making electric vehicle policy, along with the purchase of the car, you can also get a discount in parking

प्रशासन बना रहा इलेक्ट्रिक वाहन नीति, गाड़ी की खरीद के साथ पार्किंग में भी मिल सकती है छूट

Wed, 15 Sep 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Administration is making electric vehicle policy, along with the purchase of the car, you can also get a discount in parking
चंडीगढ़। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को विभिन्न विभागों के सुझाव लेने के बाद चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने तीन सदस्यीय एक कमेटी का गठन कर दिया। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल पर इंसेंटिव देने व चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बेकाबू होते पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच लोग अपने बजट को संभालने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की रियायतें दी हैं। साथ ही सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में व शहर में प्रदूषण की मात्रा को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाई जा रही है। तीन सदस्यीय कमेटी में नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा, डीसी मनदीप सिंह बराड़ और चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देबेंद्र दलाई सदस्य होंगे। कमेटी का मुख्य कार्य इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पंजीकरण शुल्क, रोड टैक्स, पार्किंग फीस में रियायत, इंसेंटिव देने आदि पर फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कमेटी नीति का मसौदा तैयार करेगी, जिस पर लोगों के सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। यूटी प्रशासक से मंजूरी के बाद इलेक्ट्रिक वाहन नीति को पांच साल के लिए लागू किया जाएगा और उसके बाद बदली हुई शर्तों के अनुसार संशोधित किया जाएगा। यूटी प्रशासन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 40 ई-बसों को खरीदने के लिए टेंडर किया है। एक बस पिछले महीने चंडीगढ़ पहुंच गई थी और अगले महीने तक सभी 40 बसें चंडीगढ़ में चलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed