फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration is building community center in 8-10 crores, Municipal Corporation brought proposal of 27 crores

Chandigarh News: प्रशासन 8-10 करोड़ में बना रहा कम्युनिटी सेंटर, नगर निगम 27 करोड़ का लेकर आया प्रस्ताव

Wed, 12 Apr 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Administration is building community center in 8-10 crores, Municipal Corporation brought proposal of 27 crores
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बनाए जा रहे महंगे टेंडर का भी मुद्दा जोर-शोर से उठा। सेक्टर-51 और सेक्टर-24 में नया कम्युनिटी सेंटर बनाने का खर्च इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से लगभग 42 करोड़ बताया गया, जिसका सभी पार्षदों ने जोरदार विरोध किया। इसके बाद प्रस्ताव को फिलहाल के लिए टाल दिया गया। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सेक्टर-51 में एक कम्युनिटी सेंटर बनाने का खर्च करीब साढ़े 27 करोड़ बताया गया। सवाल उठा कि चंडीगढ़ प्रशासन किसी कम्युनिटी सेंटर को 8-10 करोड़ में बना देता है, लेकिन नगर निगम साढ़े 14 से साढ़े 27 करोड़ की अनुमानित लागत तैयार कर रहा है। चीफ इंजीनियर एनके शर्मा की तरफ से बताया गया कि सेक्टर-51 का कम्युनिटी सेंटर काफी बड़ा है, जो करीब सवा दो एकड़ में होगा। इसमें 840 लोगों की क्षमता होगी। यह रफ कॉस्ट है। डिजाइन बनने के बाद इसके डिटेल एस्टीमेट बनेंगे, जिसमें असली लागत का पता चलेगा। पार्षदों के सवाल उठाने के बाद उन्होंने सेक्टर-43 की मल्टीलेवल पार्किंग का हवाला दिया। बताया कि प्रशासन ने इस मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर 81 करोड़ में किया था, लेकिन 59 करोड़ में काम अलॉट हुआ था। इसके अलावा सेक्टर-24 में नया कम्युनिटी सेंटर बनाने का खर्च साढ़े 14 करोड़ बताया गया। पार्षदों की जोरदार आपत्ति के बाद दोनों सेंटरों के प्रस्ताव को फिलहाल के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन


पार्षदों के काम के लिए पैसे नहीं, कम्युनिटी सेंटर पर खर्च कर रहे 27 करोड़ः गाबी
कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत गाबी ने कहा कि पार्षदों के काम के लिए अधिकारी कहते हैं कि फंड नहीं है। ऐसे में कम्युनिटी सेंटर साढ़े 14 से साढ़े 27 करोड़ में बनाए जा रहे हैं। आप पार्षद तरुणा मेहता ने कहा कि सेक्टर-51 के कम्युनिटी सेंटर में 19 लाख के कैमरे का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे कौन से कैमरे हैं, जो 19 लाख में आएंगे और अगर ऐसा ही है तो अन्य सेंटरों में कैमरे क्यों नहीं लगाए जा रहें। इस पर नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने चीफ इंजीनियर को कहा कि सेंटर में कैमरे लगाना नीतिगत फैसला है, तो उन्होंने इसे क्यों शामिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed