फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adjustments will be made in the transfer drive of remotely transferred ministerial staff., Haryana News

Chandigarh News: दूरदराज स्थानांतरित मिनिस्ट्रियल स्टाफ का स्थानांतरण ड्राइव में होगा समायोजन

Mon, 18 Nov 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Adjustments will be made in the transfer drive of remotely transferred ministerial staff., Haryana News
हेमसा की मांगों पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, 12 सूत्रीय मांग पत्र पर भेजा जवाब
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो






चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ (लिपिकीय कर्मी) का स्थानांतरण ड्राइव के माध्यम से समायोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सीडी ब्लाॅक के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोलने पर भी विभाग विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग में खाली सहायक के पदों में सेवा नियमों में संशोधन को लेकर वित्त विभाग को चिट्ठी लिखी गई है,जिसकी मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू होगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (हेमसा) की ओर से सौंपे गए 12 सूत्री मांग पत्र का जवाब हेमसा को भेजा गया है। दरअसल, हेमसा ने 22 जुलाई को निदेशक को मांग पत्र सौंपा था। इनमें प्रमुख रूप से आनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी की समीक्षा दूरदराज स्थानांतरित का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग थी, जिस पर विभाग ने जवाब दिया कि जल्द ही लिपिक वर्गीय कर्मियों का समायोजन स्थानांतरण ड्राइव के माध्यम से किया जाएगा। वहीं हेमसा ने वरिष्ठता सूची अपडेट करने की मांग, जिस पर विभाग की ओर से स्पष्ट जवाब दिया कि 9 अगस्त को विभागीय वेबसाइट पर वरिष्ठता सूची को अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


हेमसा की ओर से एसीपी और सीसीएल का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई थी, इसको लेकर विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एसीपी प्रदान करने की शक्तियों का विकेंद्रीयकरण किए जाने के संबंध में एसोसिएशन द्वारा कोई लिखित में मांग-पत्र नहीं दिया गया है, साथ ही एसीपी मामलों में आ रही तकनीकी त्रुटियों को समय-समय पर ठीक किया जाता है। हेमसा ने मांग पत्र में फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ की समयबद्ध पदोन्नति नीति बनाने की मांग की थी। हेमसा का आरोप था कि विभागीय लापरवाही के चलते समय पर पदोन्नति नहीं होती है और उनका नुकसान कर्मचारियों को उठाना पड़ता है। उप-अधीक्षक व अधीक्षक के पद पर सेवा नियमों में ढील देकर पदोन्नति की जाए और रिक्त पदों पर पदोन्नति व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed