{"_id":"69504e403a32dbe03507384e","slug":"aditya-saini-of-pu-gave-a-three-minute-speech-on-the-life-of-atal-bihari-vajpayee-chandigarh-news-c-16-pkl1049-908453-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के आदित्य सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर तीन मिनट का दिया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के आदित्य सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर तीन मिनट का दिया भाषण
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए जूलॉजी विभाग के तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों इशिता और आदित्य सैनी ने लोकसभा सचिवालय के अंतर्गत संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (पीआरटीआई) के आयोजित प्राइड लोकसभा कार्यक्रम में भाग लिया। इन विद्यार्थियों का चयन बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से हुआ। पहले विश्वविद्यालय स्तर पर नामांकन किया गया, इसके बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन और योगदान पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज आयोजित हुई और अंत में साक्षात्कार लिया गया।
संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संसद भवन का भ्रमण कराया गया, जिसमें लोकसभा, राज्यसभा और संसदीय पुस्तकालय शामिल रहे। इसके अलावा संविधान सदन में एक औपचारिक सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदित्य सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विरासत पर तीन मिनट का भाषण भी दिया।
लोकसभा अध्यक्ष से संवाद
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संवाद करने का अवसर मिला। इस संवाद में राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत की परिकल्पना पर विचार साझा किए गए, जिससे विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम का समापन आधिकारिक संवाद सत्रों के साथ हुआ। इस पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ और महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव प्रदान किया।