फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ADGP's body shifted to PGI in absence of family members, post-mortem refused

Chandigarh News: एडीजीपी का शव परिजनों की गैरमौजूदगी में पीजीआई शिफ्ट, पोस्टमार्टम से इन्कार

Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
ADGP's body shifted to PGI in absence of family members, post-mortem refused
चंडीगढ़। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के पांचवें दिन भी उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। इस बीच, पुलिस ने परिवार की गैरमौजूदगी में शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी से पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया, जिस पर परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि शव को बिना उनकी जानकारी और अनुमति के शिफ्ट किया गया। परिवार ने पहले ही साफ कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति शव शिफ्ट करने पर डीएसपी सेंट्रल उदयपाल को हटा दिया गया। उन्हें तुरंत सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए। उनकी जगह एसआईटी में शामिल जांच अधिकारी चरणजीत सिंह विर्क को डीएसपी सेंट्रल की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

डीएसपी के आदेश पर शव शिफ्ट, एसएचओ को नहीं थी जानकारी
सूत्रों के अनुसार एसएसपी ने जब सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि शव डीएसपी उदयपाल के आदेश पर शिफ्ट किया गया। सेक्टर-11 थानाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि उन्होंने कोई आदेश नहीं दिए। डीएसपी उदयपाल ने सफाई दी कि उन्होंने केवल शव को कागजी कार्रवाई के लिए रिलीज करने की बात कही थी ताकि परिजन दर्शन कर सकें लेकिन मैसेज को गलत समझकर शव पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:43 पर निकला शव, डीएसपी एक घंटा पहले पहुंचे
शनिवार सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर शव एंबुलेंस में सेक्टर-16 अस्पताल से निकला। लगभग 8 बजे डीएसपी उदयपाल मोर्चरी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद चले गए। इसके बाद सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी सतीश कुमार और सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत छह सदस्यीय एसआईटी टीम कई घंटे तक पीजीआई में मौजूद रही। टीम देर शाम तक परिवार की सहमति का इंतजार करती रही लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

डीजीपी बोले - परिवार की अनुमति के बिना नहीं होगा पोस्टमार्टम
सुबह करीब 11:30 बजे डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा और आईजी पुष्पेंद्र कुमार सेक्टर-24 स्थित परिवार के आवास पहुंचे। डीजीपी ने माना कि इस पूरे मामले में संचार में कमी रही है। उन्होंने कहा कि परिवार की अनुमति के बिना पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। एसएसपी शव के साथ मौजूद हैं और प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब परिवार की तरफ से सहमति दी जाएगी। उधर, पुलिस का कहना है कि बैलिस्टिक विशेषज्ञ और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed