फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Additional Chief Secretary held a meeting to identify the difficulties being faced in registry registration and to bring about improvements

Chandigarh News: रजिस्ट्री पंजीकरण में आ रही कठिनाइयों की पहचान करने और सुधार लाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की मीटिंग

Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary held a meeting to identify the difficulties being faced in registry registration and to bring about improvements
मोहाली। अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तायुक्त अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को रजिस्ट्री क्लर्कों के साथ बैठक की। उन्होंने रजिस्ट्री पंजीकरण में आ रही कठिनाइयों की पहचान करने और लोगों की सुविधा व सरलता के लिए सुधार करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुनर्वास विभाग तहसीलों से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के साथ-साथ कार्यप्रणाली को सरल बनाने तथा जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए बड़ी पहल कदमियां करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तथा तहसील कार्यालयों में पंजीकृत किए जाने वाले कार्यों और दस्तावेजों की समय पर डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करना है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे कहा कि नये सुधारों को अंतिम रूप देने से पहले इस तरह की प्रतिक्रिया लेकर विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है और इस दौरान और सुधार की गुंजाइश रहेगी। उन्होंने वसीका नवीसों को पंजाब भू-राजस्व सोसाइटी की वेबसाइट पर फर्द की ऑनलाइन रसीद के बारे में भी जानकारी दी, जिसे फर्द केंद्र में तैयार की गई मूल फर्द के रूप में मान्यता दी जाएगी। बैठक में उपस्थित एडवोकेट राजिंदर पाल सिंह आनंद और एडवोकेट मनजीत सिंह सिद्धू ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने और लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह जनता के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed