{"_id":"1187a9ccf3fc45d916dcdb28d4f36f07","slug":"adc-tanvi-garg-again-in-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर विवादों में घिरीं एडीसी तन्वी गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर विवादों में घिरीं एडीसी तन्वी गर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी की एडीसी और सिटको की कार्यवाहक एमडी तन्वी गर्ग द्वारा पीएसओ सरेंडर न करने की शिकायत एसएसपी (सिक्योरिटी) मनीष चौधरी से की गई है।
विज्ञापन
हालांकि पत्र में शिकायतकर्ता ने अपना नाम नहीं लिखा है। वहीं एसएसपी ने कहा कि उनकी जानकारी में अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
इस शिकायत में लिखा गया है कि तन्वी गर्ग से डेढ़ महीने पहले एसडीएम (सेंट्रल) और एडीएम का चार्ज लेकर दो अधिकारियों के बीच बांट दिया गया था। जब तन्वी गर्ग के पास कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई पद है ही नहीं तो उन्हें पीएसओ क्यों दिया गया है।
विज्ञापन
गर्ग से जिस दिन एसडीएम या एडीएम का चार्ज लिया गया था उन्हें उसी दिन अपने पीएसओ को सरेंडर कर देना चाहिए था।
ध्यान रहे कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिस अधिकारी का होम टाउन चंडीगढ़ है उसे चुनाव से संबंधित ड्यूटी न दी जाए।
इसके बाद प्रशासन ने गर्ग से एसडीएम और एडीएम के चार्ज ले लिए थे। एसडीएम सेंट्रल का चार्ज दानिश अशरफ और एडीएम का चार्ज कशिश मित्तल को दिया गया था।