फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Sonu Bajwa in Chandigarh for Movie Promotion

मेरे दिल के बेहद करीब है फिल्म ‘आटे दी चिड़ी’ और पंजाब, पंजाब की संस्कृतिः नीरू बाजवा

Sun, 07 Oct 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Actress Sonu Bajwa in Chandigarh for Movie Promotion
नीरू बाजवा
मेरा जन्म कनाडा में हुआ, बचपन में अपनी पंजाबी संस्कृति से अनजान थी। पंजाब आई तो वह बातें पता चलीं। यह कहना है, पंजाब की प्रसिद्ध अदाकारा नीरू बाजवा का। वह चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित होटल जेम्स प्लाजा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौजूद थीं। नीरू बाजवा ने कहा कि ‘आटे दी चिड़ी’.. वास्तव में पंजाबी विरासत को समेटे ऐसी ही कहानी है, जिसकी कहानी हमारी संस्कृति से मेल खाती है। मैं भी हैरान रह गई, जब मुझको इस फिल्म से कई बातों की जानकारी मिली। वास्तव में जिस रिसर्च वर्क के साथ राजू वर्मा ने यह कहानी लिखी, वह शानदार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति बेजोड़ है। इस फिल्म में मैंने पल-पल का आनंद लिया। ‘आटे दी चिड़ी’ 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। उनके साथ अमृत मान, तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया मौजूद रहे। इस मौकेपर फिल्म का गीत लव यू नी मुटिआरे रिलीज किया गया। फिल्म पहले से ही अमृत मान और नीरू बाजवा की जोड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में है। इनके साथ फिल्म अभिनेता सरदार सोही, गुरप्रीत घुग्गी, बीएन शर्मा, करमजीत अनमोल, निर्मल ऋषि, हार्बी सांघा, निशा बानो, प्रीतो साहनी, बलवीर बोपाराय, दिलावर सिद्धू, प्रकाश गाधू और अनमोल वर्मा हैं।
विज्ञापन


हैरी भट्टी निर्देशित फिल्म की कहानी लिखी है राजू वर्मा ने। अभिनेता और गायक अमृत मान ने कहा कि गीतों में अभिनय और फिल्म करना दोनों एकदम अलग बात है। वास्तव में इस फिल्म के साथ एक नया सफर शुरू करने का मौका मिला है। अमृत मान ने कहा कि उन्होंने इसमें ज्यादा एक्ट नहीं किया है बल्कि जो उनकी नेचुरल एक्टिंग है, इसमें वह यही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी किरदार में दिखेंगी प्रीतो साहनी
‘आटे दी चिड़ी’ मूवी में प्रीतो साहनी आपको एकदम भोजपुरी अंदाज में एक्ट करती नजर आएंगी। प्रीतो साहनी को इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रीतो साहनी ने बताया कि उन्होंने भोजपुरी सीखने के लिए काफी समय तक एक ट्यूटर भी लगाया। कुछ समय अभ्यास के बाद जब वह सेट पर भोजपुरी अंदाज में बोलती थीं तो सारे ही लोग भोजपुरी में उनसे बातचीत करने लगे। प्रीतो साहनी ने कहा कि उनको यह एक नया काम करने को मिला, जिसमें उनको तो आनंद आया ही साथ ही अब आडियंस को भी उनका यह रूप पसंद आएगा।


चंडीगढ़ से तो मेरे कैरियर की शुरुआत हुई
बॉलीवुड और पॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार सरदार सोही ने कहा कि वह चंडीगढ़ में सत्तर के दशक में आए थे। उन्होंने कहा कि उनको यह सिटी इतना पसंद आता है कि पूछिए मत। सरदार सोही ने कहा कि यहीं से उन्होंने एक्टिंग का क्रैश कोर्स किया। उसके बाद तमाम पंजाबी मूवी और उसके साथ ही अमरीश पुरी और अजय देवगन जैसे स्टार के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि ‘आटे दी चिड़ी’ वास्तव में छोटे बच्चों को बहलाने के लिए अक्सर मां बनाकर दे देती थी और वह एक सपनों की उड़ान होती थी। फिल्म आटे दी चिड़ी भी एक ऐसी ही जिंदगी को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed