फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Munmun Dutta gets anticipatory bail

जातिगत टिप्पणी का मामला: अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली

Fri, 25 Feb 2022 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 07:14 PM IST
सार

चार फरवरी को हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में केस लगा तो पुलिस ने बताया कि मुनमुन जांच में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब उन्हें अग्रिम जमानत देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन
Actress Munmun Dutta gets anticipatory bail
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

विस्तार

एक जाति को लेकर वीडियो अपलोड करने के चलते तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर अभिनेत्री (टीवी कलाकार) मुनमुन दत्ता को बड़ी राहत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। उन्हें कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन


 मुनमुन दत्ता ने एक जाति का नाम लेते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद इस वीडियो को आपत्तिजनक करार देते हुए हरियाणा के हांसी में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस वीडियो के बाद देश भर में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने आक्रोश दिखाया था। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में अग्रिम जमानत के लिए मुनमुन दत्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याची ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल याची ने किया था, वह बंगाल में आमतौर पर इस्तेमाल होता है। याची को इस बात की बिलकुल जानकारी नहीं थी कि यह शब्द किसी जाति विशेष के खिलाफ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची से यह गलती अनजाने में हुई है और याची उस वीडियो को भी हटा चुकी है। इससे पहले अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने 18 जनवरी को खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि याची को पहले सेशन कोर्ट में जमानत के लिए जाना चाहिए, सीधे हाईकोर्ट में याचिका नहीं दाखिल की जा सकती। इस पर याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। 


हिसार की ट्रायल कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। चार फरवरी को हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में केस लगा तो पुलिस ने बताया कि मुनमुन जांच में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब उन्हें अग्रिम जमानत देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed