फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Sonu Sood sends smartphones to children for online studies

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे बच्चे, भेज दिए स्मार्टफोन

Thu, 27 Aug 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ के दोस्त करन गिल्होत्रा के माध्यम से सोनू सूद ने भेजे फोन
  • करन ने प्राचार्य पवन जैन के जरिए 14 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए फोन 
  • 20 फीसदी बच्चों को दिए जाएंगे फोन, विद्यार्थियों के चेहरे पर झलकी खुशी

विज्ञापन
Actor Sonu Sood sends smartphones to children for online studies
अभिनेता सोनू सूद ने बच्चों को भेजे स्मार्टफोन।

विस्तार

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने हरियाणा के मोरनी के विद्यार्थियों को स्मार्ट तोहफा भेजा है। उन्होंने चंडीगढ़ के दोस्त करन गिल्होत्रा के माध्यम से मोरनी के सरकारी स्कूल के 14 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन भेजे हैं। स्कूल के 20 फीसदी छात्रों को यह स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाने हैं।

विज्ञापन


इन बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन नहीं थे। फोन पाकर बच्चे फूले नहीं समा रहे हैं। मोरनी के सरकारी स्कूल के प्राचार्य पवन जैन ने बताया कि सोनू सूद के दोस्त करन गिल्होत्रा ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि करन ने उनसे पूछा कि कितने छात्र ऐसे हैं, जिनके पास मोबाइल फोन नहीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने करन को लिस्ट बनाकर दे दी। लिस्ट में यह देखा यह गया कि किन छात्रों को फोन की आवश्यकता ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बड़ी क्लास के ज्यादातर छात्र को फोन की ज्यादा जरूरत है। यह सारी लिस्ट तैयार करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए स्मार्टफोन प्राचार्य को दे दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बच्चों को उनके घरों पर वितरित कर दिया गया। प्राचार्य पवन जैन ने बताया कि सोनू सूद और करन गिल्होत्रा ने बीस फीसदी छात्रों के लिए फोन देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही वह अन्य छात्रों को भी फोन देंगे। बता दें कि कोरोना काल में सोनू सूद मसीहा बनकर उभरे हैं। वह हजारों जरूरतमंद लोगों को बसों के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से वह चर्चा में बने हुए हैं। 

'समाजसेवा ही मेरा धर्म है'
पीएचडी चैंबर (पंजाब) के चेयरमैन करन गिल्होत्रा ने बताया कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग के माध्यम से मालूम पड़ा था कि करीब 27 फीसदी छात्रों तक पहुंचने के लिए मोबाइल और लैपटॉप नहीं हैं। उनके पास किसी का मैसेज आया कि मोरनी में छात्रों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्टफोन नहीं हैं।


ऐसी स्थिति में उन्होंने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया तो मालूम पड़ा कि यहां करीब बीस फीसदी छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। इसके अभाव में वे क्लास नहीं ज्वाइन कर पाते हैं। इसके बाद उन्होंने सोनू सूद से संपर्क किया और यहां स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए। 

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed