{"_id":"64096cea0e85ca91640c9c87","slug":"actor-satish-kaushik-had-made-haryana-film-policy-and-prepared-new-artists-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने बनाई थी हरियाणा फिल्म पॉलिसी, नए कलाकारों को किया तैयार, अधूरा रह गया ये सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने बनाई थी हरियाणा फिल्म पॉलिसी, नए कलाकारों को किया तैयार, अधूरा रह गया ये सपना
Thu, 09 Mar 2023 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:57 AM IST
सार
फिल्म पालिसी तैयार करने से पहले सतीश कौशिक ने हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों को मुंबई बुलाया था और यहां पर अलग अलग कलाकारों के साथ उनकी मुकालात कराई थी। इसी आधार पर नई नीति तैयार की गई थी। कौशिक जमीनी स्तर की पालिसी तैयार करना चाहते थे, ताकि नीति में नए कलाकारों को ऊभरने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के साथ अभिनेता सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक हरियाणा में फिल्म सिटी का सपना संजोये ही दुनिया से विदा हो गए। महेंद्रगढ़ जिले के गांव धनौदा में जन्मे सतीश कौशिक का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव था। जब भी मुंबई से समय लगता, वह हरियाणा पहुंच जाते थे। यहां नए कलाकारों को तैयार करने से लेकर उन्होंने हरियाणा फिल्म पॉलिसी को भी तैयार किया।
हरियाणा के प्रति उनके लगाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 4 जनवरी 2020 में सतीश कौशिक को हरियाणा फिल्म प्रोमोशन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था। उनके मार्ग दर्शन में ही हरियाणा सरकार द्वारा 2016 घोषित फिल्म नीति को संधोशित किया गया और कलाकारों के अनुरूप इस नीति को तैयार कर 12 जुलाई 2022 को अधिसूचित किया गया।
पिंजौर में फिल्म सिटी की घोषणा, काम रह गया बाकी
नई नीति के तहत ही हरियाणा सरकार ने सतीश कौशिक की मांग पर पिंजौर में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की। हालांकि, अभी यह केवल घोषणा ही है। इस पर काम बाकी है। कौशिक फिल्म सिटी को लेकर काफी गंभीर थे और लगातार इसमें बेहतरी को लेकर बैठकें करते रहते थे। निजी तौर पर कौशिक ने हरियाणा के कई कलाकारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया। इसके अलावा, हरियाणावी संस्कृति को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाया था मुंबई
फिल्म पालिसी तैयार करने से पहले कौशिक ने हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों को मुंबई बुलाया था और यहां पर अलग अलग कलाकारों के साथ उनकी मुकालात कराई थी। इसी आधार पर नई नीति तैयार की गई थी। कौशिक जमीनी स्तर की पालिसी तैयार करना चाहते थे, ताकि नीति में नए कलाकारों को ऊभरने का मौका मिल सके। फिल्म नीति में बदलाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर के प्रधान विशेष कार्य अधिकारी नीरज दफ्तुआर व मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने मुंबई जाकर सतीश कौशिक और अन्य फिल्मकारों से विस्तृत मंथन किया था।
सोनाली फौगाट को लेकर बनाई थी फिल्म छोरियां के छोरां तैं कम हैं फिल्म
हरियाणा की धरती के प्रति कौशिक के लगाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019 में उन्होंने हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं' बनाई। महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता में एक कदम आगे बढ़ाने के विचार को प्रदर्शित करती राजेश अमरलाल बब्बर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सतीश कौशिक, अनिरुद्ध दवे, रश्मी सोमवंशी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, कलाकार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को भी इस फिल्म में रोल दिया था। इसके अलावा, हरियाणा के यशपाल शर्मा के साथ मिलकर भी कलाकारों को तराशा।